फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The STF has seized another fake arms license. The

Dehradun News: एक और फर्जी शस्त्र लाइसेंस पकड़ा, आरोपी पर प्राथमिकी

Sun, 12 Apr 2026 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The STF has seized another fake arms license. The
एसटीएफ ने एक और फर्जी शस्त्र लाइसेंस पकड़ा है। आरोपी ने यह लाइसेंस अमृतसर पंजाब से जारी होना दर्शाया और एनओसी के आधार पर देहरादून में पंजीकृत करा लिया। एसटीएफ की ओर से शनिवार को क्लेमेंटटाउन के रहने वाले अमित यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। करीब ढाई महीने में यह दूसरा लाइसेंस है जो जांच में फर्जी पाया गया है। इससे पहले एक आरोपी ने हरियाणा के हिसार का फर्जी शस्त्र लाइसेंस देहरादून में पंजीकृत कराया था। एसओ क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह ने बताया कि एसटीएफ ने पहले 16 जनवरी को पहला मामला पकड़ा था। इसके बाद एजेंसी के पास एक और गोपनीय प्रार्थनापत्र आया। इसमें क्लेमेंटटाउन के रहने वाले अमित यादव के पास फर्जी शस्त्र लाइसेंस होने की शिकायत की थी। एसटीएफ ने जांच की तो पता चला कि लाइसेंस अमृतसर के सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से 2013 में जारी किया गया है। इसके बाद वर्ष 2017 में अमृतसर की एनओसी के आधार पर इसे देहरादून में पंजीकृत करा लिया। इस पर एसटीएफ ने अमृतसर जिला मजिस्ट्रेट से पत्राचार किया तो पता चला कि यह लाइसेंस अमित यादव के नहीं बल्कि अमृतसर के ही एक गांव निवासी व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने आरोपी अमित यादव के पहले दर्ज पते पर दबिश दी तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद दूसरे पते पर उसकी जानकारी मिली। एसओ ने बताया कि एसटीएफ इंस्पेक्टर अबुल कलाम की ओर से दी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस को देहरादून जिले से हटाने के लिए देहरादून जिला मजिस्ट्रेट को भी पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed