फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The sounds coming from the house at three o'clock frightened us, when we came out the house collapsed

Dehradun News: तीन बजे मकान से आई आवाजों ने डराया, बाहर निकले तो ढह गया आशियाना

Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The sounds coming from the house at three o'clock frightened us, when we came out the house collapsed
Iमस्जिद वाली गली के शाहीद अंसारी के मकान से एक घंटा पहले आई थीं आवाजें
विज्ञापन

I

Iकारगी ग्रांट में शनिवार की रात की बारिश से डर का माहौल था। शाहीद अंसारी का पूरा परिवार सो रहा था, लेकिन उन्हें नींद नहीं आ रही थी। दो बजे के बाद जब बारिश तेज हुई तो उन्हें कुछ गलत होने का अंदेशा लगने लगा। हुआ भी कुछ यूं ही कि तीन बजे मकान की नींव और दरवाजों से खड़खड़ की आवाजें आने लगीं। इन आवाजों ने शाहीद अंसारी को डरा दिया। उन्होंने परिवार के बड़े और बच्चों को उठाया और एकाएक बाहर आ गए। भीगते हुए उन्होंने अपने मकान का सामान तो समेटा ही साथ में अपने पड़ोसी शहीद इद्रीशी को भी जगाया। उन्होंने इद्रीशी के परिवार की भी बाहर निकलने में मदद की। करीब एक घंटे के भीतर जितना सामान निकाल सके निकाला। अगले ही पल दोनों के मकान भरभराकर नदी में गिर गए। थोड़ी देर बाद ही और लोगों की आवाजें आना शुरू हो गईं। सुबह चार बजे लोग बारिश में भीगते हुए बाहर सड़क पर खड़े हुए थे। यहां दो और मकानों में दरारें आ गई थीं। अंसारी और उनके पड़ोसी ने इन परिवारों की मदद कर उन्हें बाहर निकाला।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed