फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The son of a barber is a shadow in the world of music

देहरादून : दून में ठेला चलाने वाले पिता के बेटे ने कनाडा में बनाया गाना

Wed, 07 Apr 2021 01:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 07 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
The son of a barber is a shadow in the world of music

बीते कई सालों से दून में खाने का ठेला लगा परिवार का पालन पोषण कर रहे गुरनीत सिंह के बेटे दमनजीत सिंह संगीत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। पढ़ाई के लिए कनाडा गए दमनजीत ने पंजाबी गाना बनाया है। दमन के नए गीत को एक दिन में तीन हजार से अधिक लोग यूट्यूब पर देख और सुन चुके हैं। इससे पहले भी दमनजीत कई गीतों में अपना जलवा दिखा चुका है।

विज्ञापन

दमन के पिता गुरनीत सिंह जीएमएस रोड मोहित विहार में परिवार संग रहते हैं। उन्होंने बताया कि दमन बीते साल दिसंबर में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। दमन की स्कूली व स्नातक की पढ़ाई दून में हुई है। इसके बाद दमन बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स करने के लिए कनाडा चला गया था। पढ़ाई करने के साथ दमन को गीत संगीत में भी रुचि है। हाल ही में उसने पंजाबी गीत बनाया है। जिसमें आवाज देने के साथ उसने अभिनय भी किया है। गीत में दमन के साथ पूजा चौहान मुख्य किरदार में हैं। तीन मिनट 47 सेकेंड का यह गीत कनाडा के शहर और वादियों में फिल्माया गया है। गुरनीत सिंह ने बताया कि बेटे ने विदेश में परिवार समेत उत्तराखंड का नाम रोशन करने का काम किया है। दमन का बड़ा भाई पेशे से वकील है।
विज्ञापन


लॉकडाउन में लिखा गाना
दमनजीत के पिता गुरनीत सिंह ने बताया कि भारत में लॉकडाउन के दौरान दमनजीत देहरादून में ही था। खाली समय में दमनजीत गीत लिखने का काम करता था। दमनजीत ने नया गीत भी देहरादून में ही लिखा था। वह कोई भी नया गीत बनाने से पहले परिवार के सदस्यों को सुनाता है। परिवार के सभी सदस्य दमनजीत के नए गीत को लेकर बहुत उत्सुक हैं। आने वाले दिनों में यूट्यूब पर देखने और सुनने वालों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed