त्यूणी। सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभियान प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने एकल विद्यालय अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा एकल अभियान ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि मूरत राम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, रतन चौहान आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग में शिखा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रक्षा शर्मा द्वितीय व प्रीति बाला तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर आंचल अभियान प्रमुख अनिल कुमार, रणदीप, रमेश कुंवर, भानु प्रताप सिंह राणा, पिंकी शर्मा, महावीर सिंह रावत, फकीरचंद शर्मा, ध्यान आर्यन, जगबीर सिंह, करिश्मा चौहान, नरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद