फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The slogan of the Municipal Corporation is cute, plastic free, ours

नगर निगम का नारा प्यारा, प्लास्टिक मुक्त हो दून हमारा

Sun, 22 Sep 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
The slogan of the Municipal Corporation is cute, plastic free, ours
देहरादून। नगर निगम का नारा प्यारा, प्लास्टिक मुक्त हो दून हमारा...। इसी तरह के नारों के साथ शनिवार को नगर निगम के पार्षदों और कर्मचारियों ने शनिवार के मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ पर्यावरण मित्र रैली निकाली।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र रैली के लिए शनिवार को लगभग एक हजार की संख्या में नगर निगम के कर्मचारी, पार्षद, सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में एकत्र हुए। यहां से मेयर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में रैली बुद्धा चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, बहल चौक, गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक से होते हुए पुन: नगर निगम पहुंची। रैली के दौरान प्लास्टिक इस्तेमाल न करने, कपड़े के थैले इस्तेमाल करने, पर्यावरण सुरक्षित रखने आदि के संदेश दिए गए। मेयर ने लोगों से शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया। रैली को समर्थन देने के लिए दर्जाधारी राज्यमंत्री जितेंद्र कुमार मोनी, रविंद्र कटारिया आदि नेता भी पहुंचे। रैली में नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, अधिशासी अभियंता अनूप भटनागर, समेत पार्षद व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

एनएसएस व एनसीसी के छात्रों ने दिया प्लास्टिक मुक्ति का नारा
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज की एनसीसी व एनएसएस के छात्रों ने करनपुर क्षेत्र में रैली निकालकर शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस सुधीर कुमार पोखरियाल, डीआर रवि, रामकुमार शैलेंद्र मौर्य, निरंजन प्रसाद, इंद्रयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed