फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The sleep of traders flew after the order of NH

एनएच के आदेश के बाद उड़ी हरबर्टपुर और विकासनगर के व्यापारियों की नींद

Thu, 29 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
The sleep of traders flew after the order of NH
विकासनगर मुख्य बाजार में फुटपाथ पर सजाई गई दुकानें। - फोटो : VIKAS NAGAR
लोनिवि देहरादून (राष्ट्रीय मार्ग खंड) के एनएच से अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस जारी करने के बाद से हरबर्टपुर, विकासनगर और कालसी के व्यापारियों की नींद उड़ी हुई है। विभाग ने नोटिस में हरबर्टपुर से कालसी तक करीब 16 किमी लंबे हिस्से पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है। जिसके तहत दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों छोर पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हरबर्टपुर, विकासनगर और कालसी के बीचों-बीच से गुजरता है। जिसमें विकासनगर और हरबर्टपुर बाजार क्षेत्र सबसे ज्यादा अतिक्रमण की जद में है। यहां पर व्यापारियों ने फुटपाथ तक पर कब्जा किया हुआ है। कई दुकानदारों ने सड़क के किनारों पर बने नालों पर अतिक्रमण कर उन पर टीन शेड और कच्चे, पक्के निर्माण किए हुए हैं। ऐसे में विभाग ने अब इन सभी अतिक्रमण को तोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते साल भी एनएच ने अतिक्रमण के खिलाफ क्षेत्र में अभियान चलाया था, लेकिन तब व्यापारियों के अनुरोध पर टीन शेड को छोड़ दिया गया था। लेकिन अब विभाग ने नाले के ऊपर सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर करीब 16 किमी लंबे हिस्से पर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की जानी है। सभी व्यापारियों और कब्जाधारियों को चार सितंबर तक कब्जा हटाने का समय दिया गया है। जिसके बाद पांच सितंबर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। -जीत सिंह रावत, अधिशासी अभियंता, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed