फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The scuffle that happened during the dispute was termed as robbery, but the case turned out to be false in police investigation

Dehradun News: विवाद में हुई धक्कामुक्की को बताया लूट, पुलिस जांच में झूठा निकला मामला

Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The scuffle that happened during the dispute was termed as robbery, but the case turned out to be false in police investigation

विज्ञापन




- गत बृहस्पतिवार को बलबीर रोड पर दिनदहाड़े घर में घुसकर चेन लूट का दर्ज किया गया था मुकदमा

- जांच में पता चला कथित पीड़ित का अपने कर्मचारियों से वेतन को लेकर चल रहा है विवाद

धक्कामुक्की को एक व्यक्ति ने लूट का रूप दे दिया। कथित पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। मगर, जब पुलिस मामले की तह तक पहुंची तो पूरा मामला झूठा पाया गया।

पता चला कि व्यक्ति की डेयरी पर काम करने वाले एक युवक ने अपने वेतन के लिए उसे डराने के लिए अपने साथियों को भेजा था। इन दोनों की वहां पर कथित पीड़ित से धक्कामुक्की हुई तो उन्हें सबक सिखाने के लिए इसे घर में घुसकर चेन लूट का रंग दे दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से सहारनपुर बेहट के गांव खुर्रमपुर के रहने वाले सौरभ कुमार ने बृहस्पतिवार को शिकायत डालनवाला थाने में दी थी। बताया था कि गत चार फरवरी को दो अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर सोने की चेन लूट ली और वहां से भाग गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया और जांच की। शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध लगा। बलबीर रोड डालनवाला पर हुए इस घटनाक्रम के बाद जब सीसीटीवी चेक हुए तो उसमें एक सहारनपुर नंबर की मोटरसाइकिल नजर आई। पुलिस टीम मोटरसाइकिल के स्वामी तक पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल को नकुड़ के फतेहपुर के रहने वाले शुभम कुमार चौधरी और फतेहपुर जट का रहने वाला विशाल किसी काम के लिए मांगकर ले गए थे।
विज्ञापन




पुलिस ने शुभम और विशाल को आराघर चौकी बुलाया। यहां दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के रिश्तेदार अमनदीप ने उन्हें बताया था कि वह सौरभ कुमार की डेयरी में काम करता है। सौरभ उसे परेशान कर रहा है और वेतन भी नहीं दे रहा है। इस पर अमनदीन ने सौरभ से उसके पैसे दिलवाने और डराने धमकाने के लिए बुलाया था। दोनों चार फरवरी को सौरभ के मकान में चले गए। बातचीत के दौरान उनकी धक्कामुक्की और गाली गलौज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ चीखा चिल्लाया तो वे दोनों वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने अमनदीप को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की। पुलिस को मौके से सोने की चेन लूटे जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। धक्कामुक्की और गाली गलौज करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed