फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the sanitation worker fraud of Rs 9 crore is stuck

Dehradun News: अब निदेशालय में अटका नौ करोड़ का स्वच्छताकर्मी फर्जीवाड़ा

Sat, 02 Nov 2024 02:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
the sanitation worker fraud of Rs 9 crore is stuck
नौ करोड़ का स्वच्छताकर्मी फर्जीवाड़े का मामला अब निदेशालय में अटक गया है। डीएम के आदेश पर हुई मामले की जांच मेें पाया गया कि 99 कर्मचारी दस्तावेज में दिखाए गए, जो वजूद में थे ही नहीं। रिपोर्ट जब निदेशालय पहुंची तो निदेशालय स्तर से एक अन्य जांच बैठा दी गई। इसके बाद भी मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन




गौरतलब हो कि देहरादून नगर निगम ने 100 वार्डों में सफाई के लिए स्वच्छता समिति गठित की। प्रत्येक वार्ड में 8 से 12 सफाई कर्मचारी रखे गए। इन्हें वेतन के लिए 15-15 हजार रुपये स्वच्छता समिति की ओर से दिए जाते थे। स्वच्छता कर्मियों को रखने में फर्जीवाड़ा किया गया। तत्कालीन नगर निगम प्रशासक सोनिका ने तत्कालीन सीडीओ झरना कमठान को मामले की जांच सौंपी। इसमें पार्षद से लेकर नगर निगम के अफसरों तक की संलिप्तता पाई गई। टीम ने सत्यापन में पाया कि जिन कर्मचारियों को सफाईकर्मी बताया गया, उनमें से 99 कर्मचारी मौके पर मिले ही नहीं। उनके नाम पर वेतन निकाला जा रहा था, जो कि गलत हाथों में पहुंच रहा था।
विज्ञापन


डीएम ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद शासन ने अब शहरी विकास निदेशालय को मामले की जांच सौंपी है। निदेशालय की कमेटी मामले की जांच कर रही है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि स्वच्छता समिति से जुड़े मामले की जांच शहरी निदेशालय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed