फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Sahiya-Samalta motorway has remained closed

Dehradun News: साहिया-समाल्टा मार्ग तीसरे दिन भी बंद, युवाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The Sahiya-Samalta motorway has remained closed
भू-धंसाव के कारण बंद हुआ था मार्ग, पचास गांवों का मुख्य मार्ग से टूट है संपर्क
विज्ञापन




गुस्साएं लोगों ने फूंका लोनिवि का पुतला

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता के विधायक ने किया निरीक्षण



सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने के कारण साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पिछले तीन दिन से बंद पड़ा है। इसके कारण मार्ग से जुड़े लगभग पचास गांवों का संपर्क सहिया से पूरी तरह से टूटा चुका है। इससे नाराज छात्रों ने शनिवार को विभाग पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उधर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने मौका मुआयना करके संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दरअसल साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग का लगभग दो सौ मीटर हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में है। मार्ग पर बनी गहरी दरारों और मिट्टी के बैठने के कारण प्रशासन ने तीन दिन पहले सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया था। इसके बाद से लोगों की परेशानी बढ़ गई। करीब 50 गांवों का संपर्क तो सहिया से पूरी तरह से कट गया है। ऐसे में बच्चे न तो स्कूल-कॉलेज आ पा रहे हैं और न ही मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ पा रहे हैं।
विज्ञापन




शनिवार को साहिया पंहुचे विधायक प्रीतम सिंह ने स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने मौके से ही लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व तहसील प्रशासन के अधिकारियों को फोन कर किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली और उन्हें जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील के अधिकारियों को भू-धंसाव की जद में आए मकानों में रह रहे परिवारों को भी तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्याम दत्त वर्मा, ब्लाॅक कार्यकारी अध्यक्ष उमादत्त जोशी, पूर्व अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र पाल सिंह, गोपाल तोमर, सतपाल राय, रणवीर सिंह राय, बलवीर सिंह राठौर उपस्थित रहे।



युवाओं ने फूंका लोनिवि का जलाया पुतला



मार्ग बंद होने के विरोध में युवाओं ने सहिया में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए लोनिवि का पुतला फूंका। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वह चकराता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश भट्ट ने कहा कि समाल्टा मोटर मार्ग बंद होने से साहिया पाटन क्षेत्र की बस्ती, स्कूल, काॅलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से ठप हो गए हैं, लेकिन लोनिवि अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। मार्ग बंद होने से करीब 50 गांवों के लोग साहिया नहीं पहुंच पा रहे हैं। उनके लिए वैकल्पिक रास्ता लोनिवि अब तक तैयार नहीं कर पाया है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज राठौर, स्वरूप सिंह, अर्जुन राठौर, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, संजय सिंह, यशपाल मौजूद रहे।


कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भाजयुमो के जिला महामंत्री संजय तोमर ने चकराता में दैवीय आपदा हुए नुकसान से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। देहरादून स्थित कार्यालय में कैबिनेट मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण आई आपदा में क्षेत्र की सिंचाई गूल, सड़कें, आवासीय भवन व छानियों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed