{"_id":"65bab344f6a1dbb5a2058426","slug":"the-road-from-petrol-pump-to-telpur-chowk-will-be-about-dehradun-news-c-5-1-drn1030-340163-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेट्रोल पंप से तेलपुर चौक तक चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेट्रोल पंप से तेलपुर चौक तक चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन
I- विधायक विनोद चमोली ने किया रोड चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभI
पेट्रोल पंप से लेकर तेलपुर चौक तक लगभग दो किलोमीटर सड़क चौड़ी होगी। इससे यहां लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। बुधवार को विधायक विनोद चमोली ने रोड चौड़ीकरण का शुभारंभ किया।
शिमला बाईपास पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। जिससे यहां हमेशा जाम लगा रहता है। तीन साल पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां अतिक्रमण तो हटा लेकिन रोड का चौड़ीकरण नहीं किया गया। जिससे जाम की समस्या लगातार बनी रहती है।
भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने बताया कि वर्षों से क्षेत्रवासी मार्ग के चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण की मांग कर रहे थे। जिसके बाद रोड चौड़ीकरण और नाला निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि यह मार्ग फोर लेन होगा। जिसमें डिवाइडर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सविता चौहान, वासुदेव, राहुल चौहान, राजकुमार,आदि मौजूद रहे।