{"_id":"5d66e7298ebc3e93cc43e0f1","slug":"the-rising-sun-slowly-sets-it-will-fall-dehradun-news-drn3178281138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है, ढल जाएगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है, ढल जाएगा...
विज्ञापन
बल्लुपुर चौक के समीप एक होटल में राष्ट्रीय जनमंच की और से आयोजित महफिले ए कब्बाली कार्यक्रम में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनमंच के कार्यक्रम में साबरी ब्रदर्स ने एक के बाद एक कई कव्वालियाें से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है, ढल जाएगा... कभी मंदिर पे बैठा, कभी मस्जिद पे बैठा है... सुनाकर माहौल में रंग भर दिया।
बुधवार को बल्लूपुर रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय जनमंच की ओर से महफिल-ए-कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विनोद चमोली ने किया। इसके बाद साबरी ब्रदर्स ने सबसे पहले अल्लाह तेरी शान बड़ी है..., देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए..., दमादम मस्त कलंदर... पर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। देर रात तक श्रोता कव्वालियों व गजलों पर तालियां बजाते रहे।
कार्यक्रम में आयोजक व जनमंच के राष्ट्रीय मंत्री अश्वनी मुद्गल, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजी क्राइम अशोक कुमार, विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस टंडन, हाजी अहसान कुरैशी, कारी शमशेद, नौशाद, संदीप, डॉ. फारुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द रिलीज होगी ‘दुनिया हसीनों की दीवानी’ एलबम
साबरी ब्रदर्स ने बताया कि जल्द उनकी नई एलबम ‘दुनिया हसीनों की दीवानी’ रिलीज होने जा रही है। इसमें पांच कव्वालियां हैं। बताया कि 41 सालों से वह कई उतार-चढ़ावों के साथ कव्वालियां व गजलें गा रहे हैं। उनकी ताजदार-ए-हरम कव्वाली को श्रोताओं ने बहुत पसंद किया है।