{"_id":"65b55e6df5470b666a0318c6","slug":"the-right-direction-will-make-india-stronger-uniyal-dehradun-news-c-5-1-drn1031-337506-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी का सही दिशा में प्रयोग भारत को बनाएगा सशक्त : उनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी का सही दिशा में प्रयोग भारत को बनाएगा सशक्त : उनियाल
विज्ञापन
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने अपना 20वां स्थापना दिवस व द्वितीय पूर्व छात्र सम्मेलन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि तकनीकी का सही दिशा में प्रयोग कर युवा देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके लिए विवि को आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स व कम्प्यूटिंग जैसे विषयों पर छात्रों के साथ विस्तार से चर्चा करनी होगी।
इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विवि परिसर में निर्मित होने वाले एकेडमिक भवन का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में निर्मित लॉन टेनिस कोर्ट, बॉसकेट बॉल कोर्ट और विवि कैंटीन भवन, ओपन जिम, स्टूडेंट लाउंज का लोकार्पण भी किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, विवि का एक और कैंपस संस्थान जल्द ही नरेंद्रनगर में स्थापित होगा।
वहीं, विवि के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2023 की प्रतियोगिता में परिसर संस्थान नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, पिथौरागढ़ की विजेता टीम के छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर यूपी की अपर मुख्य सचिव मोनिका गर्ग, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. अनिल, प्रो. सत्येंद्र सिंह, विक्रम सिंह जंतवाल, प्रो. सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।