फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 45 wedding point are being built on Haridwar bypass causing jam

Dehradun: हरिद्वार बाईपास पर 45 वेडिंग प्वाइंट बन रहे जाम का कारण, शादियों के सीजन में हुआ बुरा हाल

Wed, 25 Oct 2023 01:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2023 01:17 PM IST
सार

नेहरू कॉलोनी और पटेलनगर थाना क्षेत्र में कुल 45 वेडिंग प्वाइंट बाईपास और इसके आसपास में बने हुए हैं। मौके पर देखने में यह भी आया कि यहां शामिल मेहमानों के वाहन पार्किंग के इंतजाम नाकाफी हैं। कई जगह जानकारी यह भी मिली है कि पार्किंग वाले स्थान का प्रयोग अन्य कामों के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
Dehradun News 45 wedding point are being built on Haridwar bypass causing jam
जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार बाईपास और रिस्पना क्षेत्र में इन दिनों लगने वाले जाम का कारण यहां के वेडिंग प्वाइंट हैं। कुल छह किलोमीटर के दायरे में यहां 45 वेडिंग प्वाइंट हैं। यहां आने वाले मेहमानों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस ने जाम के कारणों की पड़ताल करने के बाद अब एमडीडीए को पत्र लिखा है। ताकि, यहां पर निर्माण और पार्किंग के मानकों को परखा जा सके। इसके बाद एमडीडीए ही यहां पर स्थिति में सुधार ला सकता है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को हरिद्वार बाईपास पर काफी देर तक जाम लगा था।
विज्ञापन


पार्किंग के इंतजाम नाकाफी
इसका कारण क्षेत्र के वेडिंग प्वाइंट में शादियां भी रहीं। सड़कों पर बरात और वाहनों के रेले के कारण आमजन फंस गए। इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि नेहरू कॉलोनी और पटेलनगर थाना क्षेत्र में कुल 45 वेडिंग प्वाइंट बाईपास और इसके आसपास में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर देखने में यह भी आया कि यहां शामिल मेहमानों के वाहन पार्किंग के इंतजाम नाकाफी हैं। कई जगह जानकारी यह भी मिली है कि पार्किंग वाले स्थान का प्रयोग अन्य कामों के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जय श्रीराम का नारा सुनकर बोले अखिलेश यादव- यहां कहां से आए राम...फिर पंडित ने सुनाई कथा

इसके लिए एमडीडीए को पत्र लिखा जा रहा रहा है। एमडीडीए को यहां पर देखना है कि ये नक्शे के अनुरूप बने हैं या नहीं। इसके अलावा बिना पर्याप्त पार्किंग की जगह के इनमें आयोजन क्यों हो रहे हैं। कितने लोगों के शामिल होने की क्षमता है और कितने लोग यहां पर आते हैं। इन सब मानकों को परखने के बाद ही इन पर कार्रवाई भी की जाए। ताकि, लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed