{"_id":"699320953f042936ea09b2f2","slug":"the-property-of-the-murderer-will-be-confiscated-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-129127-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्रा के हत्यारोपी चचेरे भाई की संपत्ति की होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्रा के हत्यारोपी चचेरे भाई की संपत्ति की होगी कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 जनवरी को ढालीपुर में छात्रा मनीषा (18) की नृशंस हत्या के मामले में आरोपी चचेरे भाई सुरेंद्र उर्फ माडू की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ कुर्की वारंट के लिए न्यायालय में अर्जी दी है। सुरेंद्र के खिलाफ पहले ही गैरजमानती वारंटी जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
घटना के दिन ढालीपुर गांव से कुछ दूर शक्तिनहर की पटरी से नीचे मनीषा का शव मिला था। उसके चेहरे पर धारदार हथियार और भारी वस्तु से हमला किया गया था। मृतका के हाथ की चार उंगलियां कटकर लटक गई थीं। घटनास्थल पर एक दरांती और खून से सने पत्थर भी थे। मनीषा पड़ोस में ही रहने वाले अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से दवाई लेने ढकरानी गई थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसके पास फोन भी नहीं है। वह मजदूरी करता है और किसी एक जगह लंबे समय तक कार्य नहीं किया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि हरिद्वार, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में तीन अलग टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। आरोपी की संपत्ति कुर्की के वारंट के लिए न्यायालय में अर्जी भी दी गई है।