फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The procession will be saffron in Gujarat's saree and Doon kurta

Dehradun News: गुजरात की साड़ी और दून के कुर्ते से भगवामय होगी शोभायात्रा

Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The procession will be saffron in Gujarat's saree and Doon kurta
I
विज्ञापन

II- ऊंट, घोड़ा-बग्गी, रथ, नासिक ढोल भी यात्रा की बढ़ाएंगे शोभा
I
I
I
I अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दून में भी उल्लास है। महानगर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर व रामलीला कमेटियों की ओर से विभिन्न आयोजन की तैयारियां तेजी से की जा रही है। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ ही शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर है। शहर के विभिन्न मार्गों को ध्वजा-पताका, एलईडी लाइटों व तोरण द्वार से सजाया जा रहा है।
I
Iमहानगर के क्लेमेंटटाउन स्थित शिव-रघुनाथ मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मंदिर में साफ-सफाई के साथ लाइटों से सजाया जा रहा है। रामलीला कमेटी की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूरी तैयारियां तेजी से की जा रही है। 21 जनवरी को यहां शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक विनोद चमोली और निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा करेंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iशोभायात्रा में महिला और पुरुष पहनेंगे भगवा वस्त्र
I
I
I
Iक्लेमेंटटाउन रामलीला कमेटी अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे से निकलने वाली शोभायात्रा में सभी महिला और पुरुष भगवा वस्त्र ही पहनेंगे। कमेटी की ओर से महिलाओं को गुजरात के सूरत से 500 साड़ियां लाकर वितरित करना शुरू कर दिया गया है। साथ ही पुरुष को भी दून के 150 भगवा कुर्ते वितरित किए जाएंगे। शोभायात्रा में हरिद्वार से साधु-संत भी शामिल होने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iशिव-राम एक दूसरे के आराध्य
I
I
I
Iशोभायात्रा पिपलेश्वर मंदिर से आरंभ होकर बेल रोड होते हुए महानगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शिव-रघुनाथ मंदिर पर समापन होगी। उपाध्यक्ष महेश पांडेय ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शिव व राम एक दूसरे के आराध्य है। ऐसे में शोभायात्रा पिपलेश्वर मंदिर से शिव-रघुनाथ यात्रा संपन्न होगी। इसके अलावा, मोहब्बे वाला चौक, सुभाष चौक, नई बस्ती, टर्नररोड, क्लेमेंटाउन, गुरुद्वारा रोड को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
I
I
I
Iभजन संध्या में कश्मीर सिंह लक्खा बिखेरेंगे रंग
I
I
I
I22 जनवरी को मंदिर प्रागंण में सुबह 10 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। शाम चार बजे से पानीपत के प्रसिद्ध भजन गायक कश्मीर सिंह लक्खा भजन संध्या में भजनों का रंग बिखेरेंगे। भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से ही जोश दिखाई देना शुरू हो गया है।

I
I
I
I
I
Iविवाह कार्यक्रम भी होगा आयोजित
I
I23 जनवरी को मंदिर परिसर में गरीब, असहाय कन्याओं का विवाह आयोजित कराया जाएगा। प्रीतिभोज से लेकर विवाह संस्कार तक की सभी व्यवस्थाएं कमेटी की ओर से की जाएंगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed