फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The problems of the dam affected will be taken to the Chief Minister

मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी बांध प्रभावितों की समस्याएं

Mon, 10 Oct 2022 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:04 AM IST
सार

रविवार को यमुना पुल लखवाड़ बैंड पर बहुउद्देश्यीय लखवाड़ बांध विकास समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें धनोल्टी विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। सभी का कहना था कि बांध निर्माण में सहयोग किया जाएगा, लेकिन बांध प्रभावितों को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए भी सरकार को आगे आना होगा। बांध प्रभावितों ने कहा कि बांध प्रभावित क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बांध बनने पर झील में समा जाएंगे।

विज्ञापन
The problems of the dam affected will be taken to the Chief Minister

विस्तार

रविवार को यमुना पुल लखवाड़ बैंड पर बहुउद्देश्यीय लखवाड़ बांध विकास समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें धनोल्टी विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बचन सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लखवाड़ बांध प्रभावित क्षेत्र के तमाम काश्तकारों ने अपनी-अपनी व्यवहारिक समस्याएं बताई। सभी का कहना था कि बांध निर्माण में सहयोग किया जाएगा, लेकिन बांध प्रभावितों को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए भी सरकार को आगे आना होगा। बांध प्रभावितों ने कहा कि बांध प्रभावित क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बांध बनने पर झील में समा जाएंगे। जिस कारण क्षेत्रीय जनता को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके लिए पूर्व से ही वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए। बैठक में कुल 19 विषयों पर सहमति बनाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के अतिरिक्त उत्तराखंड शासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व जल विद्युत निगम के शीर्ष अधिकारियों से भी मिलकर वार्ता करने की सहमति बनी। बैठक में राजेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप कवि, जितेंद्र सिंह चौहान, अनिल बिजलवान, गोपाल सिंह, सरोज भंडारी, यशपाल सिंह समेत लखवाड़ तथा आसपास के क्षेत्रों सहित निकटवर्ती टिहरी गढ़वाल जिले के भी बांध प्रभावित शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed