फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The problems of police pensioners will be resolved

Dehradun News: व्हाट्सएप से होगा पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान

Thu, 24 Oct 2024 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The problems of police pensioners will be resolved
Iडीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठकI
विज्ञापन


पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान व्हाट्सएप के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों को थाना स्तर पर पेंशनर्स (सेवानिवृत्त कर्मचारी और मृतक आश्रित) का ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। उनकी समस्याओं का थाना स्तर पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।



डीजीपी अभिनव कुमार ने यह निर्देश पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए। इस दौरान उन्होंने सभी पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वर्गीय पुलिसकर्मियों की आश्रित महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके लावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए अलग से सेल बनाने के निर्देश दिए। ये सेल प्रत्येक जनपद में बनाई जाएंगी।
विज्ञापन




ताकि, पेंशनर्स इस सेल के माध्यम से चिकित्सा प्रतिपूर्ति हासिल कर सकें। इसके साथ ही जनपदों, वाहिनियों, इकाइयों और शाखाओं से सेवानिवृत्त हो रहे प्रत्येक पुलिसकर्मी को पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति का सदस्य बनाने के निर्देश भी डीजीपी अभिनव कुमार ने दिए। बैठक में समिति के संरक्षक जेसी पंत, अध्यक्ष जगदीश भंडारी, सचिव जगदीश चंद आर्य, महासचिव श्रीधर बडोला, संपादक इंद्रजीत सिंह रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed