फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The problem of low pressure persists in about 50 houses

Dehradun News: इंदिरा उद्यान मार्ग पर गर्मी के साथ ही बढ़ी पानी की किल्लत

Mon, 29 Apr 2024 03:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The problem of low pressure persists in about 50 houses
I 30 घरों में दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप, 50 घरों में लो प्रेशर से आ रहा पानीI
विज्ञापन


गर्मियों के साथ ही क्षेत्र में पानी की किल्लत होने लगी है। नगर पालिका विकासनगर के वार्ड-9 इंदिरा उद्यान मार्ग पर स्थित करीब 50 घरों में लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। वहीं, 30 घरों में दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी ढोना पड़ रहा है।

इंदिरा उद्यान मार्ग निवासी अरविंद शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में लो प्रेशर की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। यहां पहले दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को पानी की आपूर्ति हो रही थी, अब दिनभर में एक घंटे ही पानी मिल रहा है। गर्मियों में पानी की खपत भी बढ़ गई है, लेकिन लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी अजय जुयाल, राजेंद्र बिंजोला, गौरव बिंजोला का कहना है कि अक्सर गर्मियों में पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। गर्मियों से पहले विभाग कोई इंतजाम नहीं करता। इस कारण वार्ड में पानी की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन




लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। जल संस्थान के सहायक अभियंता जयपाल चौहान ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण कई बार ओवरहेड टैंक पूरा नहीं भर पाता। गर्मी में पानी की खपत भी बढ़ जाती है। यदि कहीं पानी नहीं आ रहा है तो लाइन को चेक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed