फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The presentation of classical music of Goa mesmerized on

विरासत महोत्सव : गोवा के शास्त्रीय संगीत ने किया मंत्रमुग्ध

Thu, 17 Oct 2024 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The presentation of classical music of Goa mesmerized on
Iकला, संस्कृति और शैक्षणिक गतिविधियों से भरपूर रहा महोत्सव का दूसरा दिनI
विज्ञापन




दून में आयोजित विरासत महोत्सव के दूसरे दिन गोवा के शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया। वहीं, कथक नृत्य ने अपनी छटा बिखेरी। साथ ही विरासत का दूसरा दिन कला, संस्कृति और शैक्षणिक गतिविधियों से भरपूर रहा।

बुधवार को डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में विरासत महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत मिट्टी के बर्तन बनाने की कार्यशाला से हुई। दिल्ली के कुम्हार दुलीचंद ने बच्चों को बर्तन बनाने का हुनर सिखाया। दोपहर में ओएनजीसी की अग्निशमन टीम ने आग से बचाव के उपाय बताए। शाम को विरासत महोत्सव में गोवा के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महोत्सव में रंग भर दिया। श्री गुरु कलामंडल के 12 कलाकारों ने पारंपरिक गोवा नृत्य की शानदार प्रस्तुत दी।
विज्ञापन


वहीं, एल्विश गौस म्यूजिक एन्सेम्बल ने गोवा के संगीत और लोक नृत्य का प्रदर्शन किया। इसके बाद कोलकाता की शास्त्रीय गायिका संगबोरती दास ने अपने शास्त्रीय गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, जयपुर घराने के प्रसिद्ध कथक नर्तक पं. राजेंद्र गंगानी ने प्रस्तुति दी। इससे पहले महोत्सव में 15 फीट ऊंचे गोलू ने करतब दिखाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iआज होंगे ये कार्यक्रमI



विरासत महोत्सव में तीसरे दिन सबसे पहले छात्रों की प्रतियोगिता होगी। इसके बाद शाम को गोवा के शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति होगी। इसके बाद अवनिंद्र की ओर से सितार वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed