फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The ponds, which have been in disrepair for years,

Dehradun News: अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाबों में खिल रहे कमल

Sat, 26 Aug 2023 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The ponds, which have been in disrepair for years,
अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाबों में खिल रहे कमल
विज्ञापन




रूद्रपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा से हुआ तालाब का सौंदर्यीकरण

बरसों से अस्त-व्यस्त पड़े तालाबों को केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना से संवारा जा रहा है। ऐसा ही एक प्रयास क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुद्रपुर में किया गया है। अस्तित्व खो रहे तालाब को न सिर्फ मनरेगा योजना से सजा संवार दिया गया है बल्कि तालाब में भारी संख्या में खिल रहे कमल के फूल यहां से गुजरने वालों को खूब आकर्षित भी कर रहे हैं।

कुछ समय पहले तक जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े ग्राम पंचायत रुद्रपुर के तालाब का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो रहा था। अमृत सरोवर योजना की श्रेणी में आ जाने के बाद ग्राम पंचायत ने तालाब को साफ और गहरा कराया। किनारों को पक्का कराने के साथ योजना के तहत मिली धनराशि से तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया।
विज्ञापन


बरसात में एकत्रित हुए पानी में ग्राम प्रधान देवराज सेमवाल ने ग्रामीणों के सहयोग से कमल की बेल का इंतजाम करके तालाब में डाल दिया। बेल पर बहार आई तो तालाब की सूरत ही बदल गई। कुछ समय पहले तक उजाड़ दिखने वाला तालाब आज यहां से गुजरने वालों कदमों को रोककर अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमृत सरोवर योजना के तहत विकासनगर ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसमें कुछ तालाब बनकर तैयार हो चुके हैं और कुछ अभी होने हैं। ब्लाॅक प्रशासन को उम्मीद है कि अमृत सरोवर योजना में चयनित ग्राम पंचायतें प्राकृतिक सुंदरता की प्रतीक बनेंगी।



क्या है अमृत सरोवर योजना

गांवों में बदहाल व जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े तालाबों की दशा सुधारने को 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में 75 तालाबों के सौंदर्यीकरण किया जाना है।



योजना से मिलने वाले लाभ

केंद्र सरकार की योजना तालाबों को तैयार करके गांव के निवासी किसानों को सौंपने की है। जिससे वह मछली पालन करके न सिर्फ अतिरिक्त आय कमा सकते हैं बल्कि खेतों की सिंचाई के एक बड़े माध्यम के रूप में भी तालाबों का प्रयोग होगा। तालाबों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग का एक मजबूत माध्यम बनाने की भी सरकार की सोच है, ताकि भूमिगत जलस्तर को बढ़ाया जा सके।



गांव के अमृत सरोवर योजना में चयनित होने के बाद सभी ग्रामीणों ने सहयोग किया जिसके चलते यह संभव हो सका है। गांव में दो अन्य तालाब और भी हैं जिनकी दशा काफी हद तक सुधार दी गई है। कोशिश यही है कि तालाबों को गांव के पार्क के रूप में विकसित किया जाए। - देवराज सेमवाल, ग्राम प्रधान, रुद्रपुर






अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में तालाब बनने से गांव की पानी की निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके अतिरिक्त तालाबों को पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित किया जा रहा है, जिससेे ग्रामीण सुबह व शाम के समय इनके किनारों पर टहल सकें और कुछ देर बैठकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें। - जसविंदर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed