{"_id":"64fb78ff5a7bb3b0570cbc17","slug":"the-police-could-not-trace-the-doctor-accused-of-molesting-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-241057-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नर्स से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नर्स से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख से मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग की
नर्स से छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हुए है। डॉक्टर का मोबाइल बंद आ रहा है। जिस कारण उसकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर हाईकोर्ट से राहत पाने की जुगत लगा रहा है।
नर्स ने कोतवाली में डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। नर्स डॉक्टर के ही अस्पताल में काम करती थी। नर्स के पुलिस और कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का भी मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से वह फरार चल रहा है।
आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर परिजन और ग्रामीण विकासनगर में जुलूस भी निकाल चुके हैं। उन्होंने शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार की देर शाम पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवनचंद्र पुजारी को बुलाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया गया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।