फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The people have been affected by the government: Agarwal

जुमलों की सरकार से त्रस्त आ चुकी जनता:अग्रवाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
The people have been affected by the government: Agarwal
- पूर्व कैबिनेट मंत्री ने की कांग्रेस सेवा दल की ओर से चलाए जाने वाले जनसंपर्क अभियान की शुरुआत माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता जुमलों की सरकार से त्रस्त आ चुकी है। राज्य में विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। महंगाई से जनता परेशान है। कांग्रेस सेवा दल की ओर से देहरादून जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जाने वाले जनसंपर्क अभियान की गुरुवार को धर्मपुर विधानसभा से विधिवत रूप से शुरुआत के दौरान अग्रवाल ने यह बात कही। इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश सचिव और महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में पंपलेट व क्षेत्रों में छोटी-छोटी बैठक आयोजित कर सरकार की गलत नीतियों और कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 हजार पंपलेट बांटे जाएंगे। आम जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन प्रदेश सरकर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। राजस्व कमाने के चक्कर में शराब माफिया व खनन माफिया को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ,सेवादल के उपाध्यक्ष वाहिद हुसैन राव, सचिव अशोक मल्होत्रा, संयुक्त सचिव भूपेंद्र धीमान, सुदामा सिंह, रामजीलाल, किशन, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed