फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The old tunnel of Dot Kali will remain open till Dussehra

दशहरा तक लोगों के लिए खुली रहेगी डाट काली की पुरानी टनल

Thu, 22 Oct 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The old tunnel of Dot Kali will remain open till Dussehra
देहरादून। सहारनपुर रोड पर डाट काली मंदिर के पास स्थित पुरानी टनल लोगों के लिए दशहरा तक खुली रहेगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बुधवार को टनल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में एनएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिओम शर्मा को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, पुरानी टनल को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। इसके चलते लोगों की आवाजाही को बंद किया गया है। वहीं, नवरात्र व दशहरा को देखते हुए रोजाना हजारों श्रद्धालु माता डाटा काली के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पुरानी टनल बंद होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं नई टनल में ट्रैफिक बढ़ने से जाम भी लग रहा है। मेयर गामा बुधवार सुबह माता डाट काली के दर्शन करने पहुंचे। जहां महंत और श्रद्धालुओं ने मेयर से पुरानी टनल को दशहरा तक खोलने का निवेदन किया। इस पर मेयर ने एनएच के अधिकारियों के साथ टनल के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

साथ ही त्योहार को देखते हुए दशहरा तक टनल को लोगों के लिए खोलने के निर्देश दिए। इससे श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिल सके। उन्होंने एनएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से फोन पर बात की, जिसके बाद टनल को खोल दिया गया। इस दौरान पवन सैनी, पुनीत मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed