फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The officials supported the workers' strike

प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में कर्मचरियों की हड़ताल को अधिकारियों ने दिया समर्थन

Sat, 07 Mar 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
The officials supported the workers' strike
प्रमोशन में आरक्षण हटाने की मांग पर डाकपत्थर टोंस भवन में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लॉइज एसोसिएशन के बैनर तले शुरू की गई हड़ताल को अधिकारियों ने भी समर्थन देना शुरू कर दिया है। डाकपत्थर स्थित टोंस भवन में चल रहे कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई विभाग विकासनगर के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शैलेंद्र कुमार बसलियाल ने कहा कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करना चाहिए। आरक्षण के विरोध में आज कई अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर उतरे हैं।
विज्ञापन

स्टेनोग्राफर एवं वैयक्तिक सहायक संघ के जिला शाखा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने कहा कि सरकार चाहे नो वर्क नो पे का नियम लागू करे या फिर एस्मा लगाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय नियमित कार्यप्रभारित दैनिक महापरिषद के प्रांतीय अध्यक्ष गबर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार की दमनकारी कार्रवाई से घबराने की जरूरत नहीं है। सींचपाल संघ के मुकेश भट्ट ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ कर्मचारियों की यह लड़ाई किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आंदोलनरत हैं।

कार्यक्रम में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष अरविंद धीमान ने भी विचार रखे। संचालन रिशान अली ने किया। प्रदर्शन करने वालों में विनोद रावत, गौरव दीक्षित, अनुपम यादव, सौरभ पांडेय, डीके जोशी, आशीष सिंह, शंभू प्रसाद उनियाल, नीरज कुमार, रघुवीर रावत, सौरभ शर्मा, कामेश्वर प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed