फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The number of operation theatres will double in Doon Hospital, waiting time of patients will decrease

Dehradun News: दून अस्पताल में दोगुना बढ़ेगी ऑपरेशन थिएटर की संख्या, घटेगी मरीजों की प्रतीक्षा

Sat, 25 Jan 2025 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The number of operation theatres will double in Doon Hospital, waiting time of patients will decrease

विज्ञापन




- दून अस्पताल में ऑपरेशन के लिए प्रतीक्षा कर रहे करीब 200 मरीज

दून अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर की संख्या दोगुना बढ़ेगी। इससे ऑपरेशन के लिए मरीजों की प्रतीक्षा घट जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। व्यवस्था बनने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

दून अस्पताल में इस समय ऑपरेशन के लिए करीब 200 मरीज प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसमेंं सर्जरी विभाग के सबसे अधिक मरीज हैं। सबसे अधिक परेशानी पर्वतीय और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को हो रही है। चिकित्सक उन्हें ऑपरेशन के लिए महीनों बाद की तारीख दे रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यहां पर ठहरने में सबसे अधिक परेशानी आ रही है। इस पर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल में ओटी की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। अब प्रत्येक ओटी कक्ष में दो ओटी टेबल रखवाई जाएगी। इसके बाद अस्पताल में ओटी की संख्या दस से बढ़कर 20 हो जाएगी।
विज्ञापन




----------

इस समय अस्पताल में ओटी की संख्या कम होने से मरीजों को ऑपरेशन के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक परेशानी पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को होती है। इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल में ओटी की संख्या दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. आएएस बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed