{"_id":"6598431af5afab433801fb1e","slug":"the-newly-elected-student-union-felicitation-ceremony-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-322469-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार बावर के डिग्री कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन : प्रीतम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार बावर के डिग्री कॉलेज कांग्रेस सरकार की देन : प्रीतम सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में हुआ छात्रसंघ समारोह
I
I- नरेश बादशाह के गीतों पर जमकर नाचे छात्रI
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित छात्रसंघ सम्मान समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद बहुत सी सरकारी आई और गई, लेकिन जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर को दो डिग्री कॉलेज देने का काम वर्ष 2002 की कांग्रेस सरकार ने किया।
विधायक ने बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाने की बात भी कही। कहा कि आज जौनसार बाबर क्षेत्र प्रदेश की उन पर्वतीय विधानसभाओं में से एक है, जहां पर सड़कों का जाल बिछाया गया है। कहा कि जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र को 1967 में जो आरक्षण मिला है, वह कांग्रेस की देन है। इसके चलते आज क्षेत्र के युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार मिला है। कहा कि भाजपा सरकार धीरे-धीरे आरक्षण पर प्रहार कर रही है।
कार्यक्रम में जौनसार बावर के लोक कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। लोक गायक नरेश बादशाह ने महासू देव तेरे चरणों में मेरी हर सांस गुजर जाए.... दर्शनी तेरी नजर से... नेरू चाले घूमेदी चाले शिमला बजारे... पंद्रह गते फागुने में तेरा झोजोड़ा सुणा ली...आदि गीतों प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके ब्लॉक प्रमुख चकराता निधि राणा, प्रधानाचार्य डॉ. कामना लोहानी, छात्र संघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, सरदार सिंह, उमादत्त जोशी, दिनेश तोमर, चंदन रावत, कमल रावत, दिनेश चांदना, रजनीश पंवार आदि उपस्थित रहे।