फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The negligence of the Electricity Department is affecting

Dehradun News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 30 गांवों में तीन दिन से बिजली गुल

Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The negligence of the Electricity Department is affecting
पांच हजार की आबादी प्रभावित, उपखंड कार्यालय घेराव की चेतावनी
विज्ञापन




बिजली विभाग की लापरवाही खत विशाईल और सिलगांव के आधा दर्जन गांवों पर भारी पड़ रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से करीब 30 गांवों में बिजली नहीं है। जिससे करीब पांच हजार की आबादी के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों को मोमबत्तियों के सहारे पढ़ाई करना पड़ रहा है।



खत विशाईल के 24 गांव गांवों के साथ ही कोटी कॉलोनी में और खत सिलगांव के देऊ, मंडोली, उभरेऊ, बागी सहित 30 गांवों की बिजली छिबरौ पावर हाउस से होती हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से 30 गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं है। इन्वर्टर की बैटरी चार्ज नहीं होने से मोबाइल फोन तक जवाब दे गए हैं। शाम ढलते ही गांवों में अंधेरा पसर रहा है। बरसात के चलते सांप, बिच्छू का भी भय सता रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कुंवर सिंह चौहान, प्रभु नेगी, विनोद चौहान, शांति सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह, मुकेश चौहान, ध्यान सिंह, ईश्वर सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवा दिया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि शीघ्र आपूर्ति न होने पर वे उपखंड कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। यूपीसीएल के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्म फुंकने से दिक्कत आई है। रविवार तक ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed