फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The name of the state's scientists resonated on the international stage.

Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय पटल पर गूंजा प्रदेश के वैज्ञानिकों का नाम

Mon, 25 May 2026 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The name of the state's scientists resonated on the international stage.
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के भौतिकी विभाग की न्यूक्लियर रिसर्च लैबोरेटरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एटॉमिक रेडिएशन के प्रभावों पर गठित वैज्ञानिक समिति की प्रतिष्ठित वर्ष 2024 की वैश्विक रिपोर्ट में विवि के सात सात शोधपत्रों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट विश्वभर में रेडिएशन सुरक्षा मानकों व नीतियों के निर्माण का प्रमुख आधार मानी जाती हैं। लंबे समय तक इन रिपोर्टों में अमेरिकी व यूरोपीय देशों के आंकड़ों का प्रभुत्व रहा, जबकि एशियाई देशों का प्रतिनिधित्व सीमित था। इसी असंतुलन को दूर करने के उद्देश्य से वर्ष 2009 में भारत, जापान, चीन, कोरिया व थाईलैंड के वैज्ञानिकों का एक सहयोगी नेटवर्क गठित किया गया। भारत में उच्च पृष्ठभूमि रेडिएशन क्षेत्रों पर हुए इस महत्वपूर्ण शोध कार्य का नेतृत्व विवि के भौतिकी विभाग के विभाग अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. आरसी रमोला ने किया। विवि की न्यूक्लियर रिसर्च लैबोरेटरी पिछले लगभग तीन दशकों से पर्यावरणीय रेडियोधर्मिता, विशेष रूप से रेडॉन, थोरॉन व उनके क्षय उत्पादों पर निरंतर शोध कर रही है। प्रयोगशाला ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड, इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर और जापान के हिरोसाकी व टोक्यो मेट्रोपॉलिटन विवि जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण अनुसंधान सहयोग स्थापित किए हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में विवि के सात शोधपत्रों का शामिल होना न केवल विवि बल्कि पूरे उत्तराखंड और भारतीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए गर्व का विषय है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में योगदान देने वाले प्रमुख वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं में प्रो. आरसी रमोला, प्रो. एए बौड़ाई, डॉ. गणेश प्रसाद, स्व. डॉ. जीएस गुसाईं, भागवत रौतेला, डॉ. मुकेश प्रसाद, डॉ. मुकेश रावत, अनूप डंगवाल, डॉ. प्रीति पंत, डॉ. पूजा पंवार, डॉ. अभिषेक जोशी, प्रो. कुलदीप सिंह और डॉ. पूनम सेमवाल शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed