फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The murderer had hit Shreya ten times with a hammer on her head and nose.

Dehradun News: श्रेया के सिर और नाक पर हत्यारोपी ने हथौड़े से किए थे दस वार

Fri, 15 Sep 2023 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The murderer had hit Shreya ten times with a hammer on her head and nose.
श्रेया की हत्या आरोपी ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्यारोपी ने श्रेया के सिर और नाक पर हथौड़े से दस वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उधर, शुक्रवार को श्रेया के परिजन नेपाल से दून पहुंच सकते हैं। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार सुबह थानो रोड से सटे सिलवारगढ़ के रास्ते पर कच्चे नाले में एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। पुलिस ने वहां आने जाने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें एक कार का नंबर मिला तो पुलिस ने पाया कि यह नंबर पंडितवाड़ी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय के नाम पर थी। पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि रामेंदू इस युवती के संपर्क में 2020 में सिलीगुड़ी पोस्टिंग के दौरान आया था। श्रेया नाम की यह युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी।
विज्ञापन

उपाध्याय की पोस्टिंग जब देहरादून हो गई तो उसने श्रेया को भी यहीं बुला लिया। अब श्रेया उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसे में उपाध्याय ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली और शनिवार रात को पहले उसे शराब पिलाई। फिर नशे में उसके सिर और माथे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उपाध्याय ने दो वार श्रेया की नाक, चार सिर के ऊपर, दो सिर के बीच, एक माथे और एक सिर के पीछे किया था। सिर के पीछे सबसे बड़ा आठ इंच का घाव मिला। एसओ रायपुर कुंदनराम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed