फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The municipality will get 10 garbage vehicles

Dehradun News: नगर पालिका को मिलेंगे 10 कूड़ा वाहन, व्यवस्था में आएगा सुधार

Thu, 20 Mar 2025 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The municipality will get 10 garbage vehicles

विज्ञापन
नगर पालिका विकासनगर को जल्द ही 10 नए कूड़ा वाहन मिलने जा रहे हैं। शासन ने इसकी प्रकिया शुरू कर दी है। नए वाहन मिलने के बाद नगर पालिका के पास कूड़ा वाहनों की संख्या 19 हो जाएगी। इससे नए वार्डों में भी नियमित कूड़ा उठान शुरू हो जाएगा। वहीं, अन्य वार्डों की व्यवस्था में भी सुधार आएगा।



नगर पालिका विकासनगर में 11 वार्ड हैं। वर्ष 2018 में परिसीमन के बाद बाबूगढ़ और रसूलपुर क्षेत्र को भी नगर पालिका में शामिल किया गया था। लेकिन, 11 वार्डों के सापेक्ष पालिका के पास नौ छोटे कूड़ा वाहन हैं। इसके चलते नए वार्डों में नियमित कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। जबकि, पुराने वार्डों में भी समय से कूड़ा उठाने में दिक्कत आती है। शासन ने नगर पालिका से कूड़ा वाहनों की खरीद के लिए प्रस्ताव मांगा था। नगर पालिका की ओर से 10 कूड़ा वाहनों की मांग भेजी गई थी।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि शासन की ओर से कूड़ा वाहनों की खरीद की प्रकिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही पालिका को 10 वाहन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सफाई और कूड़ा उठान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता है। कूड़ा वाहनों की कमी को देखते हुए शासन को नए वाहनों मांग भेजी गई थी। जल्द ही नगर पालिका को वाहन उपलब्ध हो जाएंगे।



-I धीरज बॉबी नौटियाल, नगर पालिकाध्यक्ष, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed