Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways begins procurement process for electric buses, tenders issued

Dehradun News: रोडवेज में इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू, टेंडर जारी

Tue, 10 Nov 2026 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways begins procurement process for electric buses, tenders issued
देहरादून। परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पहली बार निगम खुद इलेक्ट्रिक बसें खरीदकर उन्हें अपने बेड़े में शामिल करेगा। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत भी रोडवेज को इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा निगम अपनी ओर से भी ई-बसें खरीदना चाहता है। इसके लिए शासन से नवाचार के तहत मिली राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। शासन से मिली राशि से 10 से अधिक बसें खरीदी जा सकती हैं।
विज्ञापन


जल्द अनुबंध वाली वॉल्वो बसें मिलने की उम्मीद कम
नई दिल्ली में बीएस-6 बसों के प्रवेश की अनुमति से संबंधित व्यवस्था एक नवंबर से लागू होने के बाद देहरादून-दिल्ली रूट पर परिवहन निगम की 12 वॉल्वो बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं, निगम अनुबंध के आधार पर छह वॉल्वो बसें अपने बेड़े में शामिल करना चाहता है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने, आवंटन और नई बसों के बेड़े में शामिल होने में चार से पांच महीने लग सकते हैं। ऐसे में जल्द नई बसें मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed