फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Municipal Corporation is no less responsible for

Dehradun News: गोसदनों में गोवंश की उपेक्षा के लिए नगर निगम भी कम जिम्मेदार नहीं

Mon, 29 Jan 2024 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation is no less responsible for
I- कांजीहाउस को आश्रम को सौंपने के बाद निगम ने भी नहीं ली सुध
विज्ञापन

I
I- वीडियो वायरल होने के बाद ही जागा निगम, अब खुद ली जिम्मेदारी
I
Iकेदारपुरम स्थित कांजीहाउस और कड़वापानी स्थित गोसदन में गोवंश की उपेक्षा के लिए नगर निगम भी कम जिम्मेदार नहीं है। हालांकि कांजीहाउस के संचालन व रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी आश्रम की थी, लेकिन जब से कांजीहाउस को आश्रम के पास सौंपा गया, तब से नगर निगम ने भी कांजीहाउस की तरफ झांकने की कोशिश भी नहीं की। सोशल मीडिया पर कांजीहाउस का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम प्रशासन सक्रिय हुआ।I
Iकेदारपुरम स्थित कांजीहाउस की जिम्मेदारी पहले निगम के पास ही थी। जब तक निगम के पास जिम्मेदारी थी, तो ऐसी विवाद की स्थिति सामने नहीं आई, क्योंकि तब निगम के अधिकारी रोज कांजीहाउस की व्यवस्थाओं को परखते रहते थे। सितंबर 2023 में शासन के निर्देशों के बाद नगर निगम ने कांजीहाउस की जिम्मेदारी हरिओम आश्रम को सौंप दी।
विज्ञापन

I
I
I
Iनियमानुसार पशुओं की देखरेख के दायित्व के साथ खानपान एवं चिकित्सा के लिए भी आश्रम का उत्तरदायित्व था। पशुओं की चिकित्सा आदि कार्यों एवं आकस्मिकता की स्थिति में पशु चिकित्सक को सूचित कर पशुओं की चिकित्सा का कार्य भी आश्रम को ही करना था। कांजीहाउस निगम का ही है और निगम क्षेत्र में है। इसलिए निगम को निरीक्षण और कार्रवाई का पूरा अधिकार है। बावजूद इसके निगम ने कांजीहाउस की व्यवस्थाओं को नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iऐसे में गोवंश के साथ कांजीहाउस में हो रहे क्रूरता के लिए नगर निगम भी कम दोषी नहीं है। अगर निगम कांजीहाउस का समय-समय पर निरीक्षण करता तो शायद ही जो वीभत्स तस्वीर कांजीहाउस में गोवंश की दिखाई दी वह शायद नहीं दिखाई देती। मृत पशुओं को देखने, इलाज, घायल पशुओं को ढकने की जो व्यवस्था अब निगम कर रहा है, वह पहले हो जाती तो यह हंगामा नहीं होता। यह बात खुद निगम अधिकारी भी मान रहे हैं। इसलिए तो नगर आयुक्त ने कहा कि जब तक किसी एनजीओ को कांजीहाउस की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाती खुद ही जिम्मेदारी लेने की बात कही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article