फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Municipal Corporation has started an exercise to make

Dehradun News: दून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शुरू की कवायद

Tue, 31 Oct 2023 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has started an exercise to make
Iआठ उड़न दस्ते तैयार, आज से शुरू होगा जागरूकता और चालान की कार्रवाई का अभियान
विज्ञापन

I

I
I

Iनगर निगम के 100 वार्ड में चलेगा अभियानI

दून को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। लोगों को जागरूक करने और प्लास्टिक एवं पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए निगम ने बड़े स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों के आठ उड़न दस्ते बनाए गए हैं। ये उड़न दस्ते लोगों को जागरूक करने के साथ इसके क्रय-विक्रय, उत्पादन, आयात, भंडारण, उपयोग व आपूर्ति करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करेंगे। अभियान मंगलवार से शुरू किया जाएगा।

दून में पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरा सबसे बड़ी समस्या है। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर चुके हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक इस पर प्रतिबंध नहीं लगा है। अमर उजाला ने स्वच्छता अभियान में प्लास्टिक और पॉलिथीन की समस्या को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद अब नगर निगम ने दून को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त बनाने की कवायद शुरु की है। निगम ने आठ उड़न बनाए हैं। सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में उड़न दस्ते बने हैं और सफाई सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारियों को इनमें रख गया है। यह निगम के सभी 100 वार्ड में जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ ही प्लास्टिक और पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने के लिए सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन






Iदून को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त कराने के लिए निगम बड़े स्तर पर अभियान चलाएगा। इसके लिए आठ उड़न दस्ते बनाए गए हैं। यह उड़न दस्ते लोगों को जागरूक तो करेंगे ही, साथ ही पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग, क्रम, विक्रय और भंडारण करने के वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे। अभियान मंगलवार से शुरू किया जाएगा। - डॉ. अविनाश खन्ना, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन






Iकूड़ेदान हटने से गंदगी से मिली निजातI

सेवला कला माजरा शिमला बाईपास रोड देहरादून में कूड़ादान क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से गंदगी का अभिप्राय बना हुआ था। नगर निगम मेयर और नगर आयुक्त ने सफाई सुपरवाइजर संजय बालू से यहां से कूड़ादान हटाने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों को जागरूक कर कूडा निगम की गाड़ी में डालना शुरू करवाया। साथ ही कूड़ेदान के स्थान पर अपने सफाई कर्मियों की तैनाती कर लोगों को सड़क किनारे कूड़ा न डालने के लिए जागरूक किया। क्षेत्रवासियों और निगम की मेहनत रंग लाई और पूरा क्षेत्र कूड़ादान मुक्त भी हो गया। साथ ही कूड़े का निस्तारण भी योजनाबद्ध तरीके से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed