फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mountain of garbage in Shishambara

Dehradun News: बायो माइनिंग विधि से होगा शीशमबाडा में कूड़े के पहाड़ का निस्तारण

Thu, 16 Nov 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The mountain of garbage in Shishambara
Iकरीब ढाई लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ खड़ा है शीशमबाड़ा में
विज्ञापन

I

I
I

Iनिगम ने आंमत्रित किए टेंडर, जल्द काम शुरू होने की उम्मीदI

शीशमबाड़ा में लगा कूड़े का पहाड़ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। इधर नई कंपनी ने पुराने कूड़े के पहाड़ से पल्ला झाड़ लिया है। चूंकि प्लांट में इतनी जगह नहीं है कि नई कंपनी अपना रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (आरडीएफ) अलग से एकत्रित कर सके। इसलिए निगम अब बायो माइनिंग विधि से शीशमबाड़ा और सहस्रधारा के पुराने कूड़े का निस्तारण करेगा। निगम ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैैं। इससे पहले आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक यहां कूड़े के आकलन करेंगे।

दरअसल, पहले सहस्रधारा में निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड था। इसी जगह पूरे शहर का कूड़ा एकत्रित होता था, लेकिन आसपास आबादी बढ़ने के कारण वर्ष 2017 में सहस्रधारा में कूड़ा डालना बंद कर दिया। इसके बाद शीशमबाड़ा स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में शहर का कूड़ा जाने लगा। निगम ने जब सहस्रधारा से हटाकर शीशमबाड़ा में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया गया था तो दावा किया गया था कि यह प्लांट अत्याधुनिक होगा और इससे बदबू नहीं उठेगी।
विज्ञापन




Iरैमकी के दावे हवा-हवाईI

2018 में इस प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी रैमकी कंपनी को सौंपी गई थी। कंपनी ने भी बड़े-बड़े दावे करते हुए कहा था कि प्लांट पर आने वाले कूड़े का हर रोज निस्तारण किया जाएगा और कूड़े से निकलने वाले आरडीएफ को बाहर भेजा जाएगा। लेकिन हकीकत में कंपनी ने कूड़ा का निस्तारण करने की बजाय यहां कूड़ा एकत्र करना शुरू कर दिया। जिसके कारण यहां धीरे-धीरे कूड़े का पहाड़ बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iकूड़े के ढेर से परेशान हैं लोगI

वर्तमान में यहां करीब ढाई लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। इससे उठने वाले दुर्गंध से आसपास रहने वाली हजारों की आबादी परेशान हैं। हालांकि निगम ने रैमकी कंपनी से अनुबंध खत्म करते हुए नई कंपनी को प्लांट के संचालन का जिम्मा सौंपा है, लेकिन नई कंपनी ने भी इस कूड़े के पहाड़ से पल्ला झाड़ लिया है। कंपनी के अनुबंध में भी यह साफ है कि जो नियमित कूड़ा जाएगा, वह उसी का निस्तारण करेगी। ऐसे में यहां हालत दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं।



Iलैंडफिल भरे, नई कंपनी भी इसी ढेर में डाल रही कूड़ाI



नगर निगम की ओर से यहां तीन लैंडफिल उपलब्ध कराए थे। जिन पर कंपनी को अपना आरडीएफ एकत्रित करना था, लेकिन रैमकी ने इन लैंडफिल में कूड़ा डालना शुरू कर दिया। जिससे अब नई कंपनी के लिए आरडीएफ और कूडा डालने की जगह नहीं बची है। लिहाजा मजबूरन उन्हें इसी कूड़े के पहाड़ पर अपना आरडीएफ और कूड़ा डालना पड़ रहा है। जिससे यह पहाड़ लगातार बढ़ता जा रहा है।

Iपहले सहस्रधारा फिर शीशमबाड़ा में कूड़े का होगा निस्तारणI

रैमकी कंपनी से शीशमबाड़ा प्लांट का जिम्मा हटाने के बाद निगम ने कंपनी की करोड़ों की पेमेंट रोकी है। कई बार निगम की ओर रैमकी को नोटिस भेजकर आरडीएफ के ढेर को हटाने को कहा गया, लेकिन कंपनी तैयार नहीं हुई। जिसके बाद अब निगम ने स्वयं ही सहस्रधारा और शीशमबाड़ा से आरडीएफ का पहाड़ हटाने की योजना तैयार की है। इसके तहत पहले निगम सहस्रधारा से पुराने कूड़े के ढ़ेर को हटाएगा उसके बाद शीशमबाड़ा से। निगम अधिकारियों की माने तो इसके लिए विभिन्न कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही कंपनी का चयन कर पहले सहस्रधारा और फिर शीशमबाड़ा में बायो माइनिंग विधि से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।




I
I

Iसहस्रधारा में पुराने कूड़े का निस्तारण के बाद शीशमबाड़ा के कूड़े का निस्तारण बायो माइनिंग विधि से किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कंपनी से आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही कंपनी का चयन कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
I

I
I

Iमनुज गोयल, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed