{"_id":"5e49a2e98ebc3ee5b330470c","slug":"the-monkey-race-was-enough-but-could-not-move-the-dangerous-pole-dehradun-news-drn3363862147","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बंदर दौड़’ तो बहुत हुई पर हिल न सके पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बंदर दौड़’ तो बहुत हुई पर हिल न सके पोल
विज्ञापन
जरा सी चूक और सीधे पोल से टकराएंः जीएमएस रोड स्थित रिलायंस के पास लगा सड़क पर बिजला का पोल दे रहा ह?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की सड़कों पर बेतरतीब खड़े बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक सड़कों पर कई पोल और ट्रांसफार्मर ऐसे हैं, जो कभी भी जान-माल का बड़ा नुकसान कर सकते हैं। हैरत की बात यह है इन खतरनाक पोलों और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के नाम पर ‘बंदर दौड़’ हो चुकी है, लेकिन आज भी यह ‘अंगद के पैर’ की तरह वहीं खड़े हैं।
कई साल से शहर को स्मार्ट सिटी बनाने, मुख्य मार्ग को मॉडल रोड व अन्य मार्गों को स्मार्ट रोड बनाने के दावे किए जा रहे हैं। मगर हकीकत में ‘नौ दिन चले ढाई कोस’ जैसी है। यहां सड़कों पर खड़े बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। हर माह सड़क सुरक्षा समिति से लेकर सड़क निर्माण से जुड़े विभाग, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन बैठकों में इस समस्या पर चर्चा करते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ होता नहीं है।
पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ऐसे बिजली के पोल, ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए गए थे। ऊर्जा निगम, पीडब्ल्यूडी के बीच इसके लिए फाइलें भी खूब ‘दौड़ीं’ लेकिन आज तक भी सड़कों पर यह पोल और ट्रांसफार्मर वहीं के वहीं रहे हैं।
विज्ञापन
करंट लगने का भी खतरा
सड़क और फु टपाथ पर खड़े बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर यातायात में व्यवधान तो बने ही हैं। इसके अलावा इनसे करंट लगने का खतरा भी बना रहता है। खासकर बारिश के दौरान यहां ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।
वाहन चालकों के लिए भी पोल खतरनाक
शिमला बाईपास, आराघर, रायपुर रोड, ईसी रोड, नेशविला रोड, सहस्रधारा रोड, कारगी रोड आदि स्थानों पर सड़क के बीच खड़े पोल से टकराने से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। हाल ही में वसंत विहार में पोल से टकराकर दो युवकों की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी इस प्रकार के कई हादसे हो चुके हैं।
अतिक्रमण के दौरान चिह्नित किए गए पोल
सर्वे चौक से रायपुर रोड तक - 22
राजपुर से मसूरी रोड पर - 12
लालपुल से कारगी चौक तक - 07
जोगीवाला से रिंग रोड तक - 05
प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक तक - 05
रिस्पना से नेहरू कॉलोनी रोड तक- 05
धर्मपुर से रेसकोर्स रोड तक - 04
एसएसपी दफ्तर से कचहरी रोड तक - 02
तिब्बती बाजार से दून चौक तक - 02
चकराता रोड पर - 03
धर्मपुर माता मंदिर रोड पर - 05
कारगी चौक से मोथरोवाला रोड तक - 04
शिकायत पर सुनवाई नहीं
मोहकमपुर स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी राहुल रावत का कहना है कि सड़क पर खड़े बिजली के पोल हादसों को न्यौता दे रहे रहे हैं। इन पोलों पर तारों के अलावा कई केबिल भी रहते हैं। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। शिकायत के बाद भी यूपीसीएल कोई कार्रवाई नहीं करता। मोहनपुर निवासी बीरू बिष्ट का कहना है कि सड़कों पर बेतरतीब तरीके खड़े पोलों, ट्रांसफार्मरों के साथ ही झुके तार खतरनाक बने हुए हैं। यूपीसीएल से लेकर मुख्यमंत्री तक कई इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ पोल सड़क के बीच रह गए थे। इनको हटाने के लिए बजट मांगा गया था। बजट न मिलने से अभी तक इनको शिफ्ट किया नहीं किया जा सका है। शहर के अन्य हिस्सों में ट्रांसफार्मर ओर पोल शिफ्ट करने के लिए भी बजट मांगा जाएगा।
- शैलेंद्र सिंह, एसई यूपीसीएल
पोल ट्रांसफार्मर करने के लिए ऊर्जा निगम को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। शिफ्टिंग के लिए कुछ भुगतान भी उन्हें कर दिया गया है। बचा भुगतान भी जल्द करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी निगम पोल शिफ्टिंग नहीं कर रहा है।
- जगमोहन सिंह चौहान ईई पीडब्ल्यूडी

देहराखास में कुछ इस तरह झूका बिजली का पोल दे सकता है कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम

परम विहार में सड़क के किनारे लगा ये बिजली का पोल तिरछा हो गया है, जो दे रहा है दुर्घटना को निमंत्रण ?

बलबीर रोड के किनारे खोखले बिजली का पोल पर किया गया जुगाड़ का काम जिससे कि यह झुक गया है और कभी भी गि?

बलबीर रोड के किनारे लगा बिजली का पोल जिसकी निचला तल खोखला होने की वजह से कभी भी कर सकता है बड़ा हाद?