फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The MLA gave instructions to increase the water capacity in the Katapathar canal

कटापत्थर नहर में पानी की क्षमता बढ़ाने के विधायक ने दिए निर्देश

Thu, 23 Jun 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The MLA gave instructions to increase the water capacity in the Katapathar canal
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके कटापत्थर नहर में पानी की कमी से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की। जलविद्युत निगम के अधिकारियों को नहर में पानी की मात्रा को बढ़ाने के निर्देश भी दिए। नहर में पानी की कमी से किसान बहुत परेशान है। अभी धान की फसल की बुवाई का समय है।
विज्ञापन

कटापत्थर नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस गुंसाई के साथ बैठक की। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने व्यासी बांध में पानी रोके जाने के कारण पैदा हो रही स्थिति के बारे में बताया। विधायक ने जलविद्युत निगम के निदेशक राजीव अग्रवाल व कई अन्य अधिकारियों से बात की। विधायक ने धान की फसल की बुवाई के दौरान नहर में कम से कम 12 क्यूमैक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नहर में फिलहाल चौबीस घंटे के बजाय मात्र आठ घंटे डेढ़ क्यूमैक पानी चल रहा है, जिसके कारण किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। विधायक ने कहा कि दो दिन बाद जलविद्युत निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करके एक बार फिर से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed