फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The miscreants wanted to commit robbery at Reliance

Dehradun News: सितंबर में डकैती डालना चाहते थे बदमाश, नहीं हो पाई थी रैकी

Sun, 26 Nov 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The miscreants wanted to commit robbery at Reliance
I
विज्ञापन

I

I-घटना में शामिल आरोपी समेत चार को कोर्ट के आदेश से भेजा गया जेल
I

I-बदमाशों से पूछताछ के लिए अब जल्द ही पुलिस मांगेगी कस्टडी रिमांडI

राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेल्स में बदमाश सितंबर में डकैती डालना चाहते थे। लेकिन, उस वक्त तैयारियां न होने के कारण प्लान को आगे शिफ्ट करना पड़ा। पुलिस ने शनिवार को पकड़े गए चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में सभी पांचों आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिसमें से एक बदमाश अभिषेक को पिछले दिनों बिहार से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ तीन अन्य बदमाश भी गिरफ्तार हुए थे।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चारों बदमाशों को अब पुलिस कस्टडी रिमांड में लेने की तैयारियां चल रही है। जल्द ही इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ गांधी और फंडिंग करने वाले तीन अन्य आरोपियों को पुलिस बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश किए जाने से पूर्व मुख्य आरोपी अभिषेक ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी हैं। उसने बताया कि बीते सितंबर में ही दून में रिलायंस के शोरूम में डकैती की योजना थी। लेकिन, घटना स्थल की ठीक से रैकी न होने से मार्गों की जानकारी न होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दिया गया। इसी साल अप्रैल में रायगंज पश्चिम बंगाल में डकैती के बाद सभी आरोपी बिहार में छिपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैंग के ऑपरेटर ने वर्चुअल काल कर अभिषेक से संपर्क किया और उसे पहले लखनऊ पहुंचने को कहा। इसके बाद उसे डकैती की योजना बताकर देहरादून भेज दिया गया। यहीं उसे गैंग के अन्य सदस्य प्रिंस, विक्रम मिले। लेकिन, पूरी तैयारी न होने के कारण उन्हें दो महीने तक डकैती के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed