फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The miscreant entered the house and looted jewelery and cash from the woman at knife point.

Dehradun News: बदमाश ने घर में घुसकर महिला से चाकू की नोक पर गहने व नकदी लूटी

Tue, 03 Oct 2023 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The miscreant entered the house and looted jewelery and cash from the woman at knife point.

विज्ञापन
I- वसंत विहार के मोहित नगर में सोमवार रात करीब पौने दो बजे दिया गया घटना को अंजाम
I

I
I

I- सात लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद ले गया बदमाश, क्षेत्र में दहशत
I

I
I

I- सीसीटीवी फुटेज में पैदल जाता दिखा बदमाश, कप्तान ने दिया पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटमI







शहर के पॉश इलाके मोहित नगर में एक बदमाश ने घर में घुसकर महिला से चाकू की नोक पर गहने और नकदी लूट लिए। बदमाश वहां से सात लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद ले गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस कप्तान ने वसंत विहार पुलिस को खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी को देर शाम हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से माल बरामद किया जा रहा है। पुलिस आधिकारिक रूप से बुधवार को घटना का खुलासा कर सकती है।



घटना सोमवार रात करीब पौने दो बजे की है। मोहित नगर लेन नंबर एक में नम्रता वोहरा का मकान है। कुछ साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी जगह वह मृतक आश्रित कोटे से उरेडा में बतौर लेखाकार काम करती हैं। उनके दो बेटे गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते हैं। नम्रता सोमवार रात को रोज की तरह खाना खाने के बाद करीब साढ़े दस बजे के बीच सोने चली गईं। वह लगभग पौने एक बजे टॉयलेट जाने के बाद फिर बिस्तर पर लेटीं तो बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया। धमकाते हुए कहा कि उसे पैसों की जरूरत है जल्दी पैसे निकालो।
विज्ञापन




नम्रता ने बेडरूम में रखी अलमारी की तरफ इशारा कर दिया। नम्रता बदमाश को अलमारी तक ले गईं और उसमें रखे रखे 50 हजार रुपये निकाल कर दे दिए। जाते वक्त बदमाश नम्रता वोहरा के गले से चेन भी लूटकर ले गया। उसके जाने के करीब पांच मिनट बाद नम्रता वोहरा ने अपनी अलमारी देखी तो उसमें से अन्य जेवरात भी गायब थे। नम्रता ने बताया कि बदमाश वहां से करीब सात लाख रुपये के जेवरात ले गया है। उसके जाने के बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद वहां से फिंगर प्रिंट्स आदि जुटाए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नम्रता वोहरा की शिकायत पर वसंत विहार थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाश की तलाश की जा रही है।

--------------------------------------------------------

घर के पास से अकेला ही जाता दिख रहा है बदमाश

Iपुलिस ने नम्रता के घर और आसपास के मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए। बदमाश वहां से अकेला ही जाता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार बदमाश की तलाश में एसओजी और थाना पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। इनमें से दो टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक करने में जुटी हैं।I


--------------------------------------------------------

तो शाम से ही घर में मौजूद था बदमाश

Iनम्रता वोहरा ने बताया कि बदमाश के हाथ में करीब आधा फीट लंबा चाकू था। उसने जब चाकू गले पर लगाया तो वह सहम गईं। उन्हें कुछ समझ नहीं आया और अलमारी की ओर इशारा कर दिया। अलमारी में पैसे अलग रखे थे और जेवरात अलग। उसने शायद गहने पहले ही उठा लिए थे। इसके बाद में पैसे उठाए। इससे लग रहा है कि वह पहले से ही घर में मौजूद था।I

--------------------------------------------------------



रात के वक्त वैन में देखे थे तीन संदिग्ध

Iपार्षद अमिता सिंह ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वह मंगलवार को पीड़ित नम्रता वोहरा को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बहुत शांत था, लेकिन पिछले कुछ महीने से यहां आपराधिक वारदात बढ़ गई हैं। लोगों ने क्षेत्र में एक वैन में तीन संदिग्धों को देखा था। सुबह जब लोगों को वारदात का पता चला तो इन वैन वालों की चर्चा हुई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस संदिग्ध वैन की भी तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed