{"_id":"6ad231457634a9ac50001df1","slug":"the-message-of-government-schemes-is-reaching-every-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-137570-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लोकगीतों की गूंज से गांव-गांव पहुंच रहा योजनाओं का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लोकगीतों की गूंज से गांव-गांव पहुंच रहा योजनाओं का संदेश
Fri, 16 Oct 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
- स्थानीय बोली में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को कर रहे जागरूक
- लखपति दीदी से सुकन्या समृद्धि योजना तक की जानकारी दे रहे कलाकार
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। जौनसार-बावर में लोकगीत अब मनोरंजन के साथ-साथ जनजागरूकता का माध्यम भी बन रहे हैं। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से संबद्ध कलाकार गांव-गांव पहुंचकर पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। खासकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है।
देवभूमि जौनसार-बावर लोक कला मंच के दलनायक ध्यानू आर्यन के नेतृत्व में कलाकारों की टीम चकराता क्षेत्र के काड़ोई-भरम सहित विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम कर रही है। कलाकार स्थानीय बोली और पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और पात्रता की जानकारी दे रहे हैं। सहज और रोचक प्रस्तुतियों के कारण ग्रामीण भी कार्यक्रमों से जुड़कर योजनाओं को समझ रहे हैं।
कलाकार लखपति दीदी, महालक्ष्मी और सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें जागरूक बनाना है। दल में कुमरेश आर्यन, सुमित, हरीश, भजन, अजीत, निहारिका, निशिका, संधीरा और सुकन्या शामिल हैं।