{"_id":"662ec9d2e13f29a76c00d074","slug":"the-meeting-was-organized-in-the-premises-of-mahasu-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-401490-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ‘वन में आग लगाने वाले का किया जाएगा बहिष्कार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ‘वन में आग लगाने वाले का किया जाएगा बहिष्कार’
विज्ञापन
Iबिसोई गांव में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णयI
खत बहलाड़ के ग्राम बिसोई में महासू देवता मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। इसमें वन में आग लगाने वाले का सामाजिक बहिष्कार करने और मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। बैठक का उद्देश्य लोगों को वनों में लगने वाली आग के प्रति जागरूक करना था।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ने कहा कि वन में आग लगने पर उसके नियंत्रण के लिए वन विभाग का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वनों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। चुरानी रेंज के रेंज अधिकारी आनंद सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में बिना ग्रामीणों के सहयोग के आग बुझाना संभव नहीं है। इससे लिए सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि जंगलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने लोगों से वनों के आसपास आग न लगाने की अपील की। इस मौके पर चरण सिंह, रजनीश चौहान, निर्मल जोशी, आनंद रावत, कृष्ण दत्त उनियाल, जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।