फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The meeting was held under the chairmanship of Tourism

Dehradun News: पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की

Wed, 17 Jan 2024 02:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The meeting was held under the chairmanship of Tourism
I
विज्ञापन

I

I
I

Iटूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित, समस्याओं पर चर्चाI

छावनी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगंबर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जौनसार बावर के विभिन्न क्षेत्रों से आए पर्यटन व्यवसायियों ने अपने विचार रखे।

मुख्य पर्यटक स्थलों पर विभिन्न विभागों की ओर से पर्यटकों से लिए जाने वाले शुल्क और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन इन विभागों को अपने सुझाव प्रेषित करेगा। पर्यटन विभाग में पंजीकरण में आने वाली समस्याओं से एसोसिएशन को अवगत कराया गया।
विज्ञापन




पर्यटन विभाग तक समस्याओं को पहुंचाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। चकराता क्षेत्र में विशेष कैंप लगा कर इन समस्याओं के समाधान की मांग की गई। नए पर्यटक स्थलों की खोज और उनके विकास पर भी चर्चा हुई। पर्यटन व्यवसायियों ने विश्वास जताया कि सरकार की मदद से वह चकराता को एक विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल की तरह स्थापित कर पाएंगे। इस मौके पर विक्रम पंवार, दिनेश सिंह, रोहन राणा, दिनेश चांदना, शुभम जोशी, रघुवीर चौहान, अनुपम तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed