{"_id":"65c3ea25858b84fd5a0db1d5","slug":"the-meeting-of-sangharsh-morcha-yamuna-valley-was-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-345122-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दोहराई पुरानी पेंशन बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दोहराई पुरानी पेंशन बहाली की मांग
विज्ञापन
Iविभिन्न मांगों से केंद्रीय पदाधिकारियों को अवगत करायाI
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी की बैठक बुधवार को ढकरानी पॉवर हाउस स्थित प्रशिक्षण केंद्र में हुई। अध्यक्षता उप महाप्रबंधक ढकरानी अनिल अमोली ने की। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से केंद्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संघर्ष के चलते ही एसीपी, एलाउंस, उपनल कार्मिकों को रात्रि पाली भत्ता एवं ऊर्जा भत्ता देने के आदेश हुए। टेक्नीशियन के पद से उत्तराखंड पाॅवर कारपोरेशन में अवर अभियंता के पद पर प्रोन्नति, सहायक अभियंता एवं टेक्नीशियन को प्रारंभिक वेतन वृद्धि का लाभ, इंसेंटिव भुगतान के आदेश प्रबंधन की ओर से जारी किए गए। कर्मचारी नेताओं ने तीनों निगमों में पुरानी पेंशन बहाल करने, टेक्नीशियन संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने, निजीकरण का विरोध, उपनल व अन्य संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण की मांग की गई। प्रोन्नति कोटा 50 फीसदी करने की मांग दोहराई। विभिन्न पाॅवर हाउस में कार्मिकों की कमी पर भी चर्चा की। मांगों पर कार्रवाई के लिए एकजुटता का आह्वान किया गया। संचालन इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने किया।
इस मौके पर मोर्चा के संयोजक इंसारूल उल हक, महाप्रबंधक प्रवीण जौहरी, केहर सिंह, प्रदीप कंसल ,पंकज सैनी, अमित रंजन ,विनोद कुमार ध्यानी, राकेश शर्मा, सुनील मोगा डीसी ध्यानी, विनोद कवि, मनोज कंडवाल आदि मौजूद रहे।