फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Meenas-Atal highway was blocked for 11 hours due to debris

Dehradun News: मलबा आने से 11 घंटे बाधित रहा मीनस-अटाल हाईवे

Wed, 05 Jul 2023 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The Meenas-Atal highway was blocked for 11 hours due to debris
सोमवार की देर रात क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के चलते कोटी- क्वानू- मीनस- अटाल राज्य मार्ग समेत आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई, जिससे 70 से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई। मंगलवार की शाम करीब तीन बजे जेसीबी से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। सड़क खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश से सड़कें बंद होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की सुबह चार बजे किमी 11 पर तिल्लूर गांव के समीप भारी मलबा आने से कोटी-क्वानू-मीनस-अटाल मोटर मार्ग बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से जौनसार बावर क्षेत्र के विभिन्न गांव से आने जाने वाले लोगों के साथ ही सीमावर्ती राज्य हिमाचल प्रदेश से भी उत्तराखंड आने जाने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क खुलने के बाद ही नकदी फसलों से लदे वाहन मंडियों के लिए रवाना हो सके।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हमरो ललोऊ मसराड मोटर मार्ग किमी-5, बिजऊ खतार मोटर मार्ग किमी 16, 17 और आरा-अस्टी मोटर मार्ग किमी-1 और 2 पर मलबा आने से बंद हो गया। लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि हमरो ललोऊ मसराड मोटर मार्ग को छोड़कर डिविजन के अंतर्गत बंद पड़े तीन मोटर मार्ग को खोल दिया गया था। बंद पड़े मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, लोनिवि खंड चकराता अंतर्गत दारागाड-कथियान मोटर मार्ग किमी 23 और गौराघाटी-लावड़ी-मानथात मोटर मार्ग किमी 3 और 13 पर मलबा और बारिश से बाधित हो गए। लोनिवि खंड चकराता के अधिशासी अभियंता डीपीएस नेगी ने बताया कि संबंधित अभियंताओं को सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed