फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mechanized garbage transfer station constructed

Dehradun News: शीशमबाड़ा की जगह ट्रांसफर स्टेशन में लगा दिया कूड़े का ढेर

Thu, 12 Feb 2026 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The mechanized garbage transfer station constructed
Iपिछले तीन दिन से शीशमबाड़ा जा रहीं निगम की गाड़ियां, बुधवार शाम को कराई गई स्टेशन में सफाईI
विज्ञापन




नगर निगम की ओर से तैयार किए गए मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को ही कूड़ा डंपिंग स्टेशन बना दिया गया। देखते-देखते ट्रांसफर स्टेशन में सैकड़ों टन कूड़े का ढेर लग गया। व्यवस्था फेल होने पर मजबूरीवश नगर निगम को गाड़ियां सीधी शीशमबाड़ा भेजनी पड़ीं। नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने सख्ती बरती और स्मार्ट सिटी के माध्यम से कंपनी को नोटिस भेजे तब जाकर बुधवार को कारगी से कूड़ा साफ किया गया।



कारगी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को मैकेनाइज्ड किया गया था। यह पूरा काम स्मार्ट सिटी को सौंपा गया। समय से पहले ही मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को शुरू करा दिया गया। दावा था कि अब कूड़ा जमीन पर नहीं डाला जाएगा। वार्डों से कूड़ा लेकर नगर निगम की गाड़ियां ट्रांसफर स्टेशन आएंगी और कूड़ा सीधा कैप्सूल में शीशमबाड़ा भिजवाया जाएगा। इसके लिए सात कैप्सूल और पांच हुक लोडर की व्यवस्था की गई। यह काम एक कंपनी को सौंपा गया लेकिन धीरे-धीरे स्थिति खराब होती चली गई।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iदो माह से समस्या, चेतावनी के बाद भी नहीं सुधारI

कारगी मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़ा शीशमबाड़ा भेजने में पिछले करीब दो महीने से दिक्कतें हो रही हैं। इन दिक्कतों की वजह से कई बार हरिद्वार बाइपास में कूड़े का ढेर पहुंच गया। नगर निगम ने बार-बार कंपनी को चेतावनी दी लेकिन उसके बाद भी दिक्कतें कम नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed