फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mayor instructed the department to stop the work on the protest against the installation of electrical boxes in front of the shops.

सुबह दुकानों के आगे खड़े बिजली के गियर बॉक्स देख उखड़े व्यापारी, उठाकर बीच सड़क पर रखे

Sun, 06 Mar 2022 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
The mayor instructed the department to stop the work on the protest against the installation of electrical boxes in front of the shops.
पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के तहत दुकानों के आगे लगाए जा रहे बिजली के गियर बॉक्स को लेकर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मेयर ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए थे कि फिलहाल बॉक्स लगाने का काम रोक दिया जाए। शनिवार सुबह व्यापारी जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो कई दुकानों के आगे बिजली के गेयर बॉक्स खड़े मिले। इससे भड़के व्यापारियों ने बॉक्सों को बीच सड़क पर रख दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम केके मिश्रा से भी व्यापारियों की जमकर नोकझोंक भी हुई। सभी व्यापारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जबरदस्ती बॉक्स लगाए गए तो व्यापारी बाजार बंद करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत ऊर्जा निगम की ओर से पलटन बाजार में बिजली के गियर बॉक्स लगाए जा रहे हैं। गियर बॉक्स दुकानों के आगे फुटपाथ पर लगाए जा रहे हैं, जिनका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बॉक्स की लंबाई छह फीट, ऊंचाई चार फीट और चौडाई पांच फीट है। इनके लगने से दुकानें ढक रही है। साथ ही यह भविष्य में हादसों की वजह भी बन सकते हैं। कल इस संबंध में दून उद्योग व्यापार मंडल ने मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की थी। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि बिना व्यापारियों के सहमति से कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग को फिलहाल गियर बॉक्स लगाने का काम रोकने के निर्देश दिए थे। अगले दिन व्यापारी जैसे ही अपनी दुकानों पर पहुंचे तो गियर बॉक्स खड़े मिले। इससे व्यापारियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, सुनील मेसोंन, संतोख नागपाल सुनील अरोड़ा, विजय कोहली ,मनीष बंसल कमलेश अग्रवाल प्रतीक मैनी सुशील अग्रवाल, पंकज मैसोन, हरीश विरमानी, पंकज दिदान, राकेश किशोर गुप्ता, विनय नागपाल, शेखर फुलारा, राजीव सच्चर, बल्देब पराशर, मनन आनंद, दिव्य सेठी, ,मनीष मोनी, मोहित मेहता, नितेश मल्होत्रा जसपाल छाबरा, विनीत मिश्रा, सुनील बांगा, परवीन बांगा, शेखर कपूर, रोहित बहल, कालू भगत जी, सुनील कुमार बांगा, संतोख नागपाल, रवि मल्होत्रा, संतोष कोहली,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले व्यापारी नेता
गियर बॉक्स लगाने से दुकानें ढक रही हैं, जिससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है। कल इस संबंध में मेयर से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि बिना व्यापारियों के कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। फीडर बॉक्स का काम रोकने के निर्देश भी उन्होंने संबंधित विभाग को दिए थे लेकिन सुबह जब व्यापारी दुकानों पर पहुंचे तो वहां बॉक्स खड़े मिले। स्मार्ट सिटी विभाग की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
- सिद्धार्थ अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दून उद्योग व्यापार मंडल
फीड बॉक्स दुकानों के आगे सड़क पर लगाए जा रहे हैं, उसका दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल विरोध करतेे है। यह व्यापारियों के लिए सिरदर्द के अलावा कुछ नहीं है। यह व्यापारियों का कारोबार विल्कुल चौपट कर देने वाला है। क्योंकि फीडर की लंबाई, चौड़ाई इतनी है कि दुकानें नजर नहीं आ रही है। कोरोना से व्यापारी अभी तक नहीं उभर पाए हैं। स्मार्ट सिटी विभाग व्यापारियों के साथ कटे पर नमक छिड़कने जैसे काम कर रहा है। मनमानी नहीं रोकी तो व्यापारी बाजार बंद जैसा कदम उठाने को मजबूर होगा।

-पंकज मैसोन, अध्यक्ष दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल
दुकानों के आगे बिजली के फीडर बॉक्स लगाना किसी भी तरह उचित नहीं है। इससे दुकानें ढक जा रही है। स्मार्ट सिटी को चाहिए कि वह पहले पलटन बाजार में अधूरे पड़े सीवर, नाली आदि का कार्य पूरे करें। जो भी नया काम किया जाए, उसमें पहले व्यापारियों की सहमति अवश्व ली जाए। फीडर बॉक्स लगाने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा।
-सुनील कुमार बांगा, कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed