{"_id":"654bd8bc0afeacbf7a0ed6f4","slug":"the-markets-are-ready-for-dhanteras-the-markets-are-dehradun-news-c-5-1-drn1031-284010-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तांबा, स्टील के साथ लेजर प्रिंट के बर्तनों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तांबा, स्टील के साथ लेजर प्रिंट के बर्तनों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
Iधनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक, चांदी के बर्तन भी खरीद रहे लोगI
धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। भीड़ उमड़ने से बाजारों में रौनक दिख रही है। धनतेरस के लिए लोग तांबा, स्टील के साथ ही नए डिजाइन के लेजर प्रिंट बर्तनों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार चांदी के बर्तनों की भी ज्यादा खरीदारी की जा रही है।
व्यापारियों ने बताया कि लोग पिछले कई सालों की तुलना में इस साल बर्तन ज्यादा खरीद रहे हैं। बुधवार को घंटाघर, सहारनपुर चौक, पलटन बाजार, मोती बाजार और छोटे-बड़े बाजारों में भीड़ दिखी। इससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। व्यापारी आकाश ने बताया कि एल्युमिनियम के बर्तनों की भी अचछी मांग है। तांबा और स्टील के साथ कुछ लोग लेजर प्रिंट के बर्तनों की खरीददारी कर रहे है। एल्युमिनियम के बर्तनों की कीमत 500 रुपये से 1200 रुपये तक है। लेजर प्रिंट के बर्तनों की कीमत 500 रुपये से 700 रुपये प्रति किलो हैं।
दुकानदार आशीष, सुखदीप ने बताया कि ज्यादा बर्तनों की खरीद पर विशेष छूट भी दी जा रही है। लोग इस बार नए डिजाइन के बर्तन खरीद रहे हैं। तांबे की गागर, परात, लोटे की भी खूब बिक्री हो रही है। फाइबर के बर्तनों की भी मांग है।
विज्ञापन
ग्राहक सुमन नौटियाल ने कहा कि वह हर साल धनतेरस पर नए बर्तन खरीदती हैं। इस बार स्टील के साथ तांबे के बर्तन और चांदी के लक्ष्मी और गणेश के सिक्के खरीदे हैं।