फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The man and woman sitting in the car died under suspicious

Dehradun News: कार में बैठे व्यक्ति और महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 27 Aug 2024 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The man and woman sitting in the car died under suspicious
I- सहस्रधारा हैलीपैड के पीछे खड़ी मिली कार, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

I

I
I

I- टैक्सी चलाता था व्यक्ति, पड़ोस की ही रहने वाली थी महिलाI



कार में बैठे व्यक्ति और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार का इग्निशन और एसी चालू था। ऐसे में पुलिस इसे दम घुटने से मौत होना मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों के सीने में कार्बन मोनो ऑक्साइड जमी हुई थी। हालांकि, आगामी परीक्षण के लिए डॉक्टरों ने दोनों के ब्लड सैंपल लिए हैं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सहस्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाले मार्ग पर एक कार खड़ी है। इसमें एक महिला व एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर एसओ राजपुर पीडी भट्ट पहुंचे तो देखा कि कार चालू थी और एसी चल रहा था। दोनों की पहचान राजेश साहू (50) और महेश्वरी (45) निवासी कांठ बंग्ला के रूप में हुई। राजेश साहू टैक्सी चलाता था। महेश्वरी के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। अक्सर दोनों साथ रहते थे। आसपास के लोगों और परिजनों ने उनके शराब के आदी होने की भी बात बताई। शुरुआती जांच में कार के अंदर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई और न ही उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान थे।
विज्ञापन




प्रथमदृष्टया माना जा रहा था कि दोनों की मौत एसी की गैस और तापमान के प्रभाव से दम घुटने के कारण हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की और जरूरी सैंपल आदि इकट्ठा किए। उधर, सोमवार की शाम ही दोनों की पोस्टमार्टम की औपचारिक रिपोर्ट मिल गई। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में कहा है कि दोनों के सीने में कॉर्बन मोनोऑक्साइड जमी हुई थी। ऐसा तभी होता है जब कार का ब्लोअर लंबे समय तक चालू रहा हो। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed