{"_id":"6490b5006f465a5e2d021da4","slug":"the-magic-of-kailasa-people-danced-fiercely-dehradun-news-c-5-1-drn1058-182027-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कैलासा का चला जादू, जमकर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कैलासा का चला जादू, जमकर थिरके लोग
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शाम बॉलीवुड गायक कैलाश खेर के नाम रही। उन्होंने कैलासा बैंड के साथ सुरों का जादू बिखेरना शुरू तो लोग भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
सोमवार रात करीब आठ बजे दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद हिमालयन ऑडिटोरियम में कैलाश खेर ने मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया... गाने के साथ कैलासा लाइव कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पहले पद्मश्री कैलाश खेर जब मंच पर आए तो तालियों से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। इसके बाद दर्शकों ने एक के बाद एक गानों की फरमाइश शुरू कर दी। कैलाश ने सभी का दिल रखते हुए एक से बढ़कर एक गाने सुनाए। उन्होंने जोवन छलके... गाने पर लड़कियों को डांस के लिए मंच पर भी बुलाया। इस मौके पर दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, प्रोफेसर चारू द्विवेदी, प्रोफेसर अजीत पंवार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
- कैलाश की ये प्रस्तुतियां रहीं खास
कौन है वो कौन है वो कहां से वो आया..., जय जय कारा..., सइयां..., राह बुहारूं, पग पखारूं..., तौबा तौबा वे तेरी सूरत..., पिया के रंग रंग दीनी ओढनी..., तेरे बिन नहीं लगता दिल मेरा..., तेरी दीवानी...जैसे खूबसूरत गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मंगल पांडे फिल्म के गीत, शिव शंकर के श्लोक और छंद भी सुनाए। फिल्म इंडस्ट्री में 15 वर्ष पूरे कर चुके पद्मश्री गायक कैलाश खेर सूफी और आध्यात्मिक गानों के सरताज हैं। जितनी अच्छी उनकी गायकी है उतने ही अच्छे वह म्यूजिक कंपोजर हैं। वह 1500 से ज्यादा फिल्मी गाने गा चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
देहरादून के लोगों का मन और मौसम एक जैसा : कैलाश
कैलाश खेर ने कहा कि देहरादून के लोगों का मन और मौसम एक जैसा है। जितना प्यारा यहां का मौसम है, उतने ही प्यारे यहां के लोग भी हैं। इसके बाद कैसे बताएं क्यों तुमको चाहें... गाना गाया तो सभी दर्शक झूमते हुए साथ में गाने लगे। इस पर कैलाश ने कहा क्या आपका भी एक तरफा प्यार जाग गया। इस पर सभी दर्शक ठहाका लगाकर हंसने लगे।
-- --
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद -