फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The lie of Congress's name being deleted from the SIR has been exposed: BJP

एसआईआर में कांग्रेस का नाम काटे जाने का झूठ हुआ बेनकाब : भाजपा

Fri, 09 Oct 2026 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The lie of Congress's name being deleted from the SIR has been exposed: BJP
देहरादून। भाजपा ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस फॉर्म-7 से नाम हटाने का झूठ फैलाया गया, उससे सिर्फ 7,522 वोट कटे हैं।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने तंज कसा कि एसआईआर के आंकड़े सामने आने के बाद कांग्रेस के नौ लाख नाम हटाने के झूठ की पोल खुल गई। कहा कि कांग्रेस जनसमर्थन खो चुकी है। इसलिए अब वह सच को झूठ और झूठ को सच बनाकर जनता के सामने पेश करने का असफल प्रयास कर रही है। कांग्रेस 9.31 लाख वोटरों के नाम काटे जाने का अनर्गल प्रचार कर रही है, जबकि उसकी सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग के आंकड़ों के आधार कर कहा, प्रक्रिया के दौरान पाया गया कि अधिकांश नाम मृत, स्थान परिवर्तन या डुप्लीकेट श्रेणी के थे। क्योंकि जिन 9.31 लाख लोगों के नाम हटने को काटने का झूठ बताकर पेश किया जा रहा है। उनमें प्रदेश में 1.24 लाख से अधिक मतदाता तो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जो लोग अब दुनिया में ही नहीं हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए 61 हजार से अधिक मल्टीपल या डुप्लीकेट नामों को हटाना बेहद अनिवार्य था। कहा कि फॉर्म-7 के तहत कुल 96,704 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से गहन जांच के बाद 89,182 आवेदनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया। यानी प्रदेश के कुल 71 लाख 58 हजार 949 पंजीकृत मतदाताओं में से फॉर्म-7 के माध्यम से नियमानुसार मात्र 7,522 लोगों के ही नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस षड्यंत्र को भली-भांति समझ चुकी है और उसके बहकावे में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed