{"_id":"64e8fe3ad12fa38b090db724","slug":"the-lakhwad-dam-affected-sc-st-jan-kalyan-samiti-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-231015-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बांध प्रभावितों ने की 500 यूनिट बिजली देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बांध प्रभावितों ने की 500 यूनिट बिजली देने की मांग
विज्ञापन
लखवाड़ बांध प्रभावित एससी एसटी जनकल्याण समिति ने ऊर्जा सचिव को सौंपा ज्ञापन
लखवाड़ बांध प्रभावित एससी एसटी जन कल्याण समिति ने परिवार रजिस्टर से परिवारों की गणना करने और बांध प्रभावितों को आजीवन 500 यूनिट प्रतिमाह बिजली निशुल्क देने की मांग की।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम के मुख्यालय में शुक्रवार को ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जन कल्याण समिति ने सचिव के समक्ष शेष भूमि अधिग्रहण के लिए परिवार रजिस्टर से परिवारों की गणना करने, बाजार की दर से अनुदान धनराशि के भुगतान, पट्टा धारकोें की भूमि का भी एक समान दर से भुगतान, बांध प्रभावितों को विकासखंड जौनपुर, थत्यूड़ उप तहसील नैनबाग टिहरी गढ़वाल के सर्किल रेट से भुगतान, परियोजना से प्रभावित लोगों को आजीवन 500 यूनिट प्रतिमाह बिजली निशुल्क देने, अल्प लघु तकनीकी कार्यों के लिए धनराशि को 20 लाख रुपये करने समेत नौ मांगे रखी। बैठक में जिलाधिकारी सोनिका, एसडीएम कालसी युक्ता मिश्र, अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल, डीजीएम शिवदास आदि उपस्थित रहे।